फिरोजाबाद, एटा समेत यूपी में  13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी, कुल  27 आईपीएस बदले  

 यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले हैं। कई जगह शिकायतें व लापरवाही और कई जगह ये तबादला रूटीन बताया जा रहा है। प्रदेश में अचानक इतनी बड़ी संख्या में जिलों के कप्तान बदले गए।

Mar 30, 2026 - 21:42
 0
फिरोजाबाद, एटा समेत यूपी में  13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी, कुल  27 आईपीएस बदले  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले हैं। कई जगह शिकायतें व लापरवाही और कई जगह रूटीन बताया जा रहा है तबादला। प्रदेश में अचानक लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में जिलों के कप्तान बदले गए। इससे पहले दोहरे हत्याकांड में बदायूं एसएसपी को हटाया गया था।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची में सभी को नवीन तैनाती की स्थिति भी बता दी गयी। कई आईजी लेवल के अधिकारी भी बदले गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अभी कई और जिलों से भी पुलिस अधिकारियों का तबादला हो सकता है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती-  चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए, राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़, प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय, विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक मेरठ, आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए, ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए, डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक एसएसएफ अयोध्या, रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा, सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर, सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए, डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट, निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद, विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने।

लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए, विनय सिंह एसपी जालौन बने, शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए, शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए, आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए, सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए, मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने, आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए, अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने।

इस बार कई युवा अधिकारियों को भी तैनाती में तरजीह मिली है। साथ ही जो काफी समय से फील्ड में नहीं थे उन्हें जिलों की जिम्मेदारी देकर योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर साफ़ सन्देश दे दिया है। इसके अलावा अभी कई और जिलों से तबादले की चर्चा जोरों पर है। उन अधिकारियों को हटाया जा सकता है जो लंबे समय से एक ही जनपद में तैनात हैं।