शादी में किसी महारानी से कम नहीं लगीं रश्मिका, विजय का लुक भी है खास, मंगलसूत्र सेरेमनी के समय इमोशनल हुईं रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। दोनों का ही लुक इतजा गजब है कि देखते ही बन रहा है।

Feb 26, 2026 - 20:49
Feb 26, 2026 - 20:50
 0
शादी में किसी महारानी से कम नहीं लगीं रश्मिका, विजय का लुक भी है खास, मंगलसूत्र सेरेमनी के समय इमोशनल हुईं रश्मिका

उदयपुर। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने अपनी फोटोज शेयर कीं,  जिसमें लाल जोड़े में दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना बला की खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं मैचिंग आउटफिट में विजय भी किसी महाराजा से कम नहीं लग रहे हैं। इन दोनों का ही लुक बेहद खास है।

रश्मिका और विजय की शादी पहले विजय के तेलुगु रिवाज के साथ हुई। इसके बाद ये शादी रश्मिका के कोडवा रिवाज के तहत हुई,  जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर केवल इन दोनों की शादी की फोटोज की चर्चा चल रही है।

शादी में विजय और रश्मिका ने मजेदार तरीके से एंट्री की और दोनों की खुशी फोटोज में देखी जा सकती हैं। जैसे इस फोटो में दोनों सभी से मिलते हुए एक दूसरे के साथ मंडपम तक जा रहे हैं।

शादी की हर रस्म को दोनों ने अच्छी तरह से एंजॉय किया। दोनों की शादी की थीम 'प्राइमल' थी, जिसका मतलब है मूल या जड़ों से जुड़ा हुआ। इसी थीम के मुताबिक इन दोनों का लुक भी नजर आया,  जिसमें दोनों ही महाराज और महारानी की तरह लग रहे थे।

शादी में मंगलसूत्र सेरेमनी के दौरान रश्मिका मंदाना काफी इमोशनल नजर आईं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे।

तो वहीं इन्हीं रस्मों के दौरान विजय देवरकोंडा भी काफी खुश नजर आ रहे थे। उनकी आंखों में भी खुशी साफ देखी जा सकती है।

रश्मिका ने अपनी शादी में प्राइमल थीम के मुताबिक लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना। एक्ट्रेस की हैवी गोल्डन जूलरी ने इस लुक को पूरी तरह से निखार दिया।

विजय देवरकोंडा ने ऑफ व्हाइट कलर की धोती पहनी। इसके साथ उन्होंने एक लाल रंग का गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला शॉल पहना। इसके साथ विजय ने गले में गोल्ड हैवी नेकलेस और कमर में कमरबंद भी पहना। विजय का ये लुक उनकी पिछली फिल्म 'कल्की' की याद दिला रहा था।

शादी के दौरान हुई रस्मों में कपल बेहद खुशी से हर रस्म को निभाते हुए नजर आए। विजय ने इस लुक के साथ अपने हाथों में आल्ता लगाया. तो वहीं रश्मिका ने भी मिनिमल मेहंदी ही लगाई।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद एक्ट्रेस विजय को चूमती हुई भी नजर आईं। ये दोनों की बेहद ही प्यारी फोटो है।

शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन का एक इमोशनल हग वाला मोमेंट भी कैमरा में रिकॉर्ड किया गया, जिसमें रश्मिका बड़े सुकून से विजय के कंधे पर सिर रखकर नजर आईं।

इन दोनों की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब इन शादी की फोटोज देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।