जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका का विमोचन, राम नाम की महिमा से गूंजा कमला नगर
आगरा। राम नाम आधार जिन्हें, वह जल में राह बनाते हैं… जिन पर कृपा राम करें, वह पत्थर भी तिर जाते हैं….। इन्हीं भावों के साथ कमला नगर में आयोजित समारोह में जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका ‘जनक सुता के श्रीराम’ का विमोचन हुआ।
कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रभु श्रीराम, माता जानकी और राम भक्त हनुमान के चरित्र मानव जीवन के लिए आदर्श हैं।
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम का जीवन हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है।
स्मारिका में जीवंत हुआ जनकपुरी का वैभव
स्मारिका के संपादक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि इसमें भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी से जुड़े प्रेरक लेखों के साथ-साथ कमला नगर के प्रमुख मंदिरों, सेवा केंद्रों और सामाजिक गतिविधियों का भी विस्तृत वर्णन है। आकर्षक चित्रों के माध्यम से जनकपुरी महोत्सव का सजीव चित्रण किया गया है।
सह संपादक अनिल अग्रवाल और विजय कुमार गोयल रहे, जबकि मुद्रण कार्य मुकेश नेचुरल द्वारा किया गया।
मंच पर जुटे जनकपुरी महोत्सव के प्रमुख चेहरे
कार्यक्रम में सांसद नवीन जैन, राजा जनक की भूमिका निभाने वाले राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डीडी सिंघल समेत बड़ी संख्या में जनकपुरी में योगदान देने वाले गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने किया।