होली के रंगों में सम्मान, सृजन और समरसता: आगरा में उल्लास, एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का संदेश
होली के पावन पर्व पर आगरा में सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक संगठनों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में रंग, सम्मान और समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। कहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ, कहीं फैशन जगत के युवाओं को प्रोत्साहन मिला तो कहीं सफाईकर्मियों के साथ होली खेलकर सामाजिक समानता का संदेश दिया गया। शहर भर में होली मिलन आयोजनों ने आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत किया।
लीडर्स आगरा परिवार का होली मिलन व कार्यकर्ता सम्मान
आगरा। होटल सेल्फी में लीडर्स आगरा परिवार द्वारा होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल, चंदन और फूल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में परम संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, संरक्षक स्वीटी चौहान, संजय मिश्रा एवं महामंत्री सुनील जैन ने लीडर्स आगरा अवार्ड्स समारोह की सफलता में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में स्वीटी चौहान, शिखा जैन, आयुषी गुप्ता, सुनील बग्गा, हरिकांत शर्मा, हिमांशु सक्सेना, अमित सेठिया, उल्लास दोनेरिया, विनीता सिंह, प्रभुदयाल सिंह, मधु जैन, रितुराज दुबे, श्रृंस्टि दुबे, सुशील जैन, रवि गिड़वानी, ज्योति बुद्धिराजा, अवधेश उपाध्याय, संजय सिंह, दीपू वर्मा, सोना वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
फैशन इंडस्ट्री के युवाओं संग सादगीपूर्ण होली, प्रमाणपत्र वितरित
आईआईएफटी कैंपस में परिधानम शो के प्रतिभागी प्रमाण पत्रों के साथ।
आगरा। होली के उपलक्ष्य में 28 फरवरी की शाम आईआईएफटी के सूर्यनगर स्थित कैंपस में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े युवा प्रोफेशनल्स की सादगीपूर्ण होली पार्टी आयोजित की गई।
इस अवसर पर ताज महोत्सव में संस्कार भारती द्वारा प्रस्तुत भारतीय परिधानम् फैशन शो के प्रतिभागी युवा डिजाइनर्स, मॉडल्स, एंकर एवं डांस कोरियोग्राफर को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
आईआईएफटी के डायरेक्टर विनीत बवानिया एवं शो समन्वयक डॉ. महेश धाकड़ ने होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृति सिंह, अंचिता जैन, शोभा शर्मा, शिखा यादव, जिंसी लाल, कोमल पाठक, नव्या, गौरी, एंकर माही वी. कुमार, डांस कोरियोग्राफर टोनी फास्टर सहित कई फैशन प्रोफेशनल्स मौजूद रहे।
सफाईकर्मियों के साथ होली, समरसता का सशक्त संदेश
आवास विकास के सेक्टर सात स्थित पार्कम में सफाईकर्मियों के साथ होली मनातीं पूर्व पार्षद सुषमा जैन एवं अन्य क्षेत्रीय महिलाएं।
आगरा। होली पर सामाजिक समरसता का भाव उस समय देखने को मिला जब आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 स्थित ओपन जिम पार्क में पूर्व पार्षद सुषमा जैन के नेतृत्व में क्षेत्रीय महिलाओं ने सफाई कर्मियों के साथ होली खेली।
महिलाओं और सफाई कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, गले मिले और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम सफाई सुपरवाइजर दिनेश चौधरी, राधा शर्मा, मोहनी शर्मा, अनीता ठाकुर, रूबी खुराना, गीता दीक्षित, प्रतिभा शर्मा, निधि अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
रंगों की बौछार में सजा होली मिलन, सेवा और सौहार्द का दिया संदेश
वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्य।
आगरा। उल्लास, उमंग और अपनत्व के रंगों में डूबा अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप आगरा ताज का होली मिलन समारोह वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन, राधा हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में समाजजनों ने फूलों व गुलाल की होली खेलते हुए प्रेम, एकता और सेवा संकल्प का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार जैन (डीआईजी, चंबल, मुरैना) रहे, जबकि अध्यक्षता श्री एसएस जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने की। अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक लगाकर किया गया। फूलों की होली और गुलाल होली समारोह का मुख्य आकर्षण रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
संस्था से जुड़े 26 नए सदस्यों के लिए अखिल भारतीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने वर्चुअल माध्यम से बधाई दी। अध्यक्ष अमर लाल जैन ने कहा कि होली समाज को जोड़ने, रिश्तों में मधुरता लाने और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का पर्व है। समापन पर सभी ने समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष निर्मल सकलेचा, संरक्षक अजय लालवानी, सचिव अतिन छाजेड़, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन सहित रुचिका जैन, विनीता जैन, पिंकी लालवानी, बबिता जैन, मोनिका छाजेड़, सुनीता जैन, खुशबू जैन, पुनीत जैन, कपिल जैन, राशि जैन, रमा जैन, अनुज जैन, कृतिका जैन, गौतम धारीवाल, मीना जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, सुमन जैन, अमित जैन, सुमित्रा जैन, राजीव चकलावत, आदेश जैन, रजत जैन, पीयूष जैन, सोनल जैन आदि मौजूद रहे।