विधायक निधि से 40 लाख की लागत से जगदीशपुरा में सड़क बनेगी और आवास विकास में दो पार्कों का जीर्णोद्धार होगा
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़कों और बदहाल पार्कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से बरौलिया थोक वाली गली, जगदीशपुरा की जीर्ण-शीर्ण सड़क तथा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 और सेक्टर-10 के पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 40 लाख रुपए की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल और दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।
सड़क और पार्कों की बदहाली अब होगी खत्म
बरौलिया थोक वाली गली और जगदीश पुरा क्षेत्र की सड़क लंबे समय से टूटी और खस्ताहाल स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 और सेक्टर-10 के पार्क भी बदहाल स्थिति में पड़े हुए थे। अब इन पार्कों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार होने से स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में भंते श्री अशोक रत्न जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विकास कार्यों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों की सराहना की।
शिलान्यास कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षद गौरव शर्मा, निरंजन सिंह कैम, रवि करोतिया, प्रवीणा राजावत, ईश्वर पाल सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, अमर नीलम, विजय भदौरिया, राजेश सूर्यवंशी, मुनेश प्रजापति, सुधीर शर्मा, टीएन सिंह चौहान, चौधरी जवाहर सिंह, बबली धाकड़, मनीष अग्रवाल, भूरी सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, मोहिनी शर्मा, ज्योति कश्यप, हिमांशु मिश्रा, शशांक भदौरिया, सुधीर चौबे, देवेंद्र यादव, प्रिंस अग्रवाल, नाहर सिंह और देवेन्द्र मुखिया समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Top of Form