फतेहपुर सीकरी में आरएसएस का रक्तदान शिविर, 101 युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

-महावीर सिंह वर्मा- फतेहपुर सीकरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की नई बिल्डिंग में आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष त्रिलोकी चंद्र मित्तल ने किया।

Mar 8, 2026 - 19:46
 0
फतेहपुर सीकरी में आरएसएस का रक्तदान शिविर, 101 युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवक।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कई वर्षों से दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता रहा है। रक्तदान के माध्यम से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा चुका है।

नगर संघ चालक राम गोयल, जिला कार्यवाहक प्रशांत, अजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति का दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज जब अस्पतालों में भर्ती होते हैं और उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है, तो रक्तदाताओं के सहयोग से ऐसे जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।

इस अवसर पर नगर कार्यवाहक नितिन, सह नगर कार्यवाहक चंद्रशेखर, नगर संपर्क प्रमुख मोहन सिंघल, आशीष मंगल सेन, आकाश सागर, विवेक, मोहित, अंजय गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor