आगरा किले के जहांगीर महल में गूंजेगी महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा, 12 जून को विजय दिवस पर आगरा बनेगा वीरता और स्वाभिमान का केंद्र, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई मंत्री होंगे शामिल

आगरा। भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के शौर्य, पराक्रम और ऐतिहासिक आगरा विजय को स्मरणीय बनाने के लिए आगामी 12 जून को आगरा किला स्थित जहांगीर महल में भव्य विजय दिवस समारोह होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल की वीरता, राष्ट्रभक्ति और मुगलों पर उनकी ऐतिहासिक विजय की गाथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।

Jun 10, 2026 - 18:02
Jun 10, 2026 - 19:44
 0
आगरा किले के जहांगीर महल में गूंजेगी महाराजा सूरजमल की शौर्यगाथा, 12 जून को विजय दिवस पर आगरा बनेगा वीरता और स्वाभिमान का केंद्र, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई मंत्री होंगे शामिल
आगरा विजय दिवस पर 12 जून को आगरा किले में होने वाले महराजा सूरजमल की शौर्यगाथा को समर्पित कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोजन करते विधायक डॊ. जीएस धर्मेश, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह फौजदार, यादराम वर्मा और अन्य।

इस संबंध में बुधवार को सर्किट हाउस में प्रगतिशील जाट महासभा द्वारा प्रेस वार्ता एवं आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा छावनी के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश तथा भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर होगा ऐतिहासिक आयोजन

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के विजय दिवस के उपलक्ष्य में 12 जून को आगरा किले के प्रांगण में स्थित जहांगीर महल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महाराजा सूरजमल के शौर्य, नेतृत्व और राष्ट्ररक्षा में उनके योगदान से परिचित कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महान विभूतियों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महाराजा सूरजमल का इतिहास भारतीय पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय है।

महाराजा सूरजमल सभी समाज के प्रेरणास्रोत: राजकुमार गुप्ता

भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या वर्ग के नहीं होते, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं। महाराजा सूरजमल ने अपने साहस, रणनीति और नेतृत्व क्षमता से इतिहास में अमिट पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि 12 जून को न केवल आगरा बल्कि दूर-दूर से लोग आगरा किले पहुंचेंगे और मुगलों से आगरा किला जीतने वाले महाराजा सूरजमल की वीरगाथा को सुनेंगे। विजय दिवस समारोह को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

सांस्कृतिक मंचन से जीवंत होंगे वीरता के प्रसंग

प्रगतिशील जाट महासभा भारत के अध्यक्ष पुरषोत्तम फौजदार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस विजय दिवस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई मंत्री एवं प्रभावशाली जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ से आने वाले कलाकार महाराजा सूरजमल के शौर्य, पराक्रम और ऐतिहासिक उपलब्धियों से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगे। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को महाराजा सूरजमल के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जाएगा।

आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजय दिवस समारोह के आमंत्रण पत्र का विधिवत भी विमोचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में आगरा छावनी के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रगतिशील जाट महासभा भारत के अध्यक्ष पुरषोत्तम फौजदार, यादराम सिंह वर्मा, प्रताप सिंह चाहर, उदयवीर सिंह चाहर, भाजपा आगरा महानगर महामंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनमोहन कुशवाह, रोहित कत्याल, मोहन सिंह सोलंकी, संजय खिरवार, राजेंद्र सिंह चाहर, शिव कुमार जुरैल, महेश चाहर, राजेंद्र चौधरी, बजरंगी चौधरी, टोनी पचौरा, कृपाल सिंह, नवल सिंह फौजदार, भारत सिंह चाहर, गोल्डी भगौर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रगतिशील जाट महासभा भारत ने प्रदेश एवं देशभर के नागरिकों से 12 जून को आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल होकर महाराजा सूरजमल की गौरवशाली विरासत को नमन करने की अपील की।

जाट महासभा ने की भाग लेने की अपील

अखिल भारतीय जान महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने आगरा एवं समूचे ब्रज क्षेत्र की जनता, इतिहास प्रेमियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा महाराजा सूरजमल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 12 जून को आगरा किले के जहांगीर महल के समक्ष आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं।

महासभा के प्रदेश मंत्री मानसिंह प्रमुख एवं राधेश्याम मुखिया, मंडल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, गजेंद्र सिंह नरवार, जयप्रकाश चाहर, भूपेंद्र सिंह राणा, नवल सिंह, सतवीर रावत, मुकेश पहलवान एवं गुलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह छोंकर, चौधरी ओमप्रकाश सिंह एवं भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, लोकेंद्र चौधरी, भारत सिंह कुंतल, यशपाल राणा, देवेंद्र चौधरी, जी.डी. चाहर, सुरेंद्र चौधरी, लखन चौधरी, चौधरी सुनील सिंह, निर्मल चाहर, सरोज चाहर, वंदना सिंह, निशा चौधरी, रामवती देवी, लक्ष्मी सिंह, रेखा यादव एवं ममता सेठी ने संयुक्त रूप से कहा कि महाराजा सूरजमल विजय दिवस को लेकर जनता में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। लोगों में इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने की व्यापक उत्सुकता है और बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

SP_Singh AURGURU Editor