शौर्य को सलाम, आगरा विश्वविद्यालय में शौर्य रत्न अवार्ड समारोह भावुक माहौल में सम्पन्न

आगरा विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में आयोजित 11वें शौर्य रत्न अवार्ड समारोह में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की 50 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन एवं आईएसएस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में शहीद परिवारों के त्याग को नमन करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया तथा आगामी 13 तारीख को दिल्ली में होने वाले भव्य सम्मान समारोह की घोषणा भी की गई।

May 7, 2026 - 16:42
 0
शौर्य को सलाम, आगरा विश्वविद्यालय में शौर्य रत्न अवार्ड समारोह भावुक माहौल में सम्पन्न
सम्मानित वीरांगनाएं।

पालीवाल पार्क परिसर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, शहीद परिवारों को मिला सम्मान

आगरा। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करने के लिए आगरा विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन एवं आईएसएस द्वारा आयोजित 11वें “शौर्य रत्न अवार्ड” समारोह में शहीदों की 50 वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को प्रणाम किया गया। पिछले दस वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह समारोह इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में तपन ग्रुप के चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी जीनत जीशान, एफएच मेडिकल कॉलेज के एके सिंह, नीरज गुप्ता, रजनीश त्यागी, राजेश खुराना, संजीव बंसल, प्रो. रणवीर सिंह, राम कपूर तथा भूरी सिंह ‘नेताजी’ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान शहीदों की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उपस्थित लोगों ने वीर परिवारों के त्याग को नमन किया। 

कार्यक्रम आयोजन टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस आयोजन की  संयोजक सोनम कुशवाह रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी आयोजन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें आयोजन समिति के संरक्षक विवेक गौतम एडवोकेट, अध्यक्ष  डॉ. आनंद टाहटलर, उपाध्यक्ष संजीव बंसल, महासचिव आशीष जैन, सचिव  डॉ. मुकेश वशिष्ठ, मुख्य संयोजक अनीता कुशवाह, राजपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजसेवी 

कार्यक्रम में श्रीदेवी, रेनू देवी, सुमन देवी, रेशमा, शिवम कुशवाहा, सचिन कुशवाहा, राकेश अग्रवाल, भूरी सिंह, प्रियंका वर्मा, मोहन सिंह लोधी, सोनू गोयल, पवन सोलंकी, चंदन सिंह कुशवाह, डॉ. श्याम सिंह कुशवाह, दुर्गेश तिवारी (एड.), राजकुमार दंडोतिया, अनीता पाठक, सुरेंद्र कुशवाह, शोभित पुष्कर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शहीद वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित

समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब शहीदों की वीरांगनाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। सम्मानित वीरांगनाओं में प्रमुख रूप से  ज्योति (पत्नी सूरजपाल), कृष्ण (पत्नी शहीद जयपाल चौहान), भावना जोशी, मीणा बेगम, ज्योति यादव, लक्ष्मी, ओमवती, रजनी, बालवीर देवी, रेखा, विमल पाटनी, रेनू चौधरी, मीरा, संजू देवी, हेमा, शकुंतला भदौरिया, सुमन चौहान, पवन देवी, राधा देवी, शोभा देवी, शांति देवी, सुमन, सुमन यादव और राजेश्वरी मिश्रा सहित अन्य वीरांगनाएं शामिल रहीं।

दिल्ली में होगा वीरांगनाओं का भव्य सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी 13 तारीख को दिल्ली स्थित शहीद स्मारक पार्क में इन वीरांगनाओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ वीर परिवारों के सम्मान का स्वागत किया।

राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा के भाव के साथ हुआ समापन

समारोह का समापन राष्ट्रगान और शहीदों के प्रति श्रद्धा-सम्मान व्यक्त करते हुए हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, त्याग और वीरता का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को शहीद परिवारों के संघर्ष और योगदान से जोड़ने का कार्य करते हैं।