सिलाई मशीनों ने बदलीं उम्मीदें, डिफेंस कॉलोनी सोसाइटी ने 150 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

आगरा। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने एक बार फिर प्रेरणादायक पहल की है। सोसाइटी द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की लगभग 150 महिलाओं एवं युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सिलाई मशीनें, सिलाई किट, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Jul 20, 2026 - 21:33
 0
सिलाई मशीनों ने बदलीं उम्मीदें, डिफेंस कॉलोनी सोसाइटी ने 150 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई
महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान करते डिफेंस कॊलोनी सोसाइटी के पदाधिकारी।

शिविर में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया। प्रशिक्षण समापन समारोह में तुलसी, जानवी, मुस्कान एवं सोना कुमारी को सिलाई प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोसाइटी की ओर से निःशुल्क सिलाई मशीनें एवं सिलाई किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार मेहंदी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पल्लवी, वैष्णवी, गरिमा, भूमि, प्रांसी एवं काजल को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के सहयोग से ऐसे जनहितकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर राजू चौहान, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश सेंगर, अजय राजपूत, शिव सिंह परिहार, सनी उपाध्याय, जय सिंह जुल्का, राजीव सोलंकी, उमेश यादव, नीरज गौड़, किशन कुशवाह एवं संदीप सोलंकी, ब्रिज पाल सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, लेखेन्द्र कुमार, एसके पचौरी, श्याम सुंदर ओझा, राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू यादव, राम खिलाड़ी सिकरवार, रणवीर सिंह तोमर, सियाराम, तेज सिंह चहार, शिवकुमार शर्मा, सरोज पाठक, शशि त्यागी एवं शीला भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor