कान्हा के रंगों में रंगा शीतला धाम का पार्क, 18 स्कूलों के 97 छात्र-छात्राओं ने दिखाई चित्रकला प्रतिभा

आगरा। संस्कार भारती आगरा महानगर, सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो और शीतला धाम आवासीय कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शीतला धाम कॉलोनी के पार्क में ‘चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग’ कार्यक्रम का सातवां आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे शुरू हुए इस आयोजन में 18 स्कूल-कॉलेजों के 97 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंग माध्यमों का प्रयोग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े चित्रों का सृजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के जरिए कान्हा के विभिन्न रूपों को रंगों में उकेरा। सभी प्रतिभागियों को बहुरंगी प्रमाणपत्र और एक-एक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Aug 31, 2026 - 13:06
 0
कान्हा के रंगों में रंगा शीतला धाम का पार्क, 18 स्कूलों के 97 छात्र-छात्राओं ने दिखाई चित्रकला प्रतिभा
शीतला धाम कॊलोनी के पार्क में संस्कार भारती द्वारा आयोजित चित्रकला के रंग, कान्हा जीके संग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे और अतिथिगण।

इस अवसर पर न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि “चित्रकला की साधना जीवन में आशा, विश्वास और सजीवता जगाती है।” उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कला को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया।

संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि रंगों की दुनिया अनन्त, असीमित और बहुत ही हृदयस्पर्शी होती है। इसी कारण संस्कार भारती आगरा में चित्रकला के माध्यम से भावी पीढ़ी को कला से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही कला से जोड़ने से उनकी रचनात्मक क्षमता को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम की संयोजक संस्कार भारती आगरा की दृश्य कला विभाग संयोजिका, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य तथा सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो की निदेशक डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कान्हा से जुड़े चित्र बनाए। प्रतिभागियों ने अपनी पसंद के विभिन्न रंग माध्यमों का उपयोग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के विविध रूपों और प्रसंगों को कैनवास पर उकेरा।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, खंदारी; शरण आश्रम नगर स्कूल; बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा; सरस्वती शिशु मंदिर, कमलानगर; सेंट एंड्रयूज स्कूल, कमलानगर; सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, दयालबाग; श्री राम सेंटेनियन स्कूल; सेंट पॉल्स स्कूल; सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज; दिल्ली पब्लिक स्कूल; बलूनी पब्लिक स्कूल; जी.एस. पब्लिक स्कूल, अवधपुरी; सेंट कॉन्वेंट स्कूल; सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज; एम.पी.टी. इंटर कॉलेज; प्रील्यूड पब्लिक स्कूल और आगरा कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवयित्री मीना शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच संचालन संस्कार भारती आगरा महानगर के महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शीतला धाम आवासीय कल्याण समिति के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, चित्रकार प्रोफेसर बिंदु अवस्थी, इंजीनियर अतुल गुप्ता, कवयित्री मीना शर्मा, संजय कुमार एडवोकेट, प्रभुदत्त उपाध्याय, आचार्य उमाशंकर पाराशर, महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार द्विवेदी, पद्मश्री योगेन्द्र पुरस्कार प्राप्त चित्रकार डॉ. साधना सिंह, ललित कला संस्थान आगरा की पूर्व निदेशक डॉ. सरोज भार्गव, राधा मुकुल, डॉ. तपस्या सिंह, डॉ. मोना मिश्रा, मधुबनी चित्रकार मीनाक्षी मिश्रा अंजली, डॉ. चेतना परिहार, सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, अंजली कुशवाह, राजू कटियार, सनी सिंह और विकास बंसल उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor