हाथों में खामेनेई की तस्वीर, सुप्रीम लीडर के समर्थन में नारेबाजी, लखनऊ से श्रीनगर तक शिया मुसलमानों का प्रदर्श

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के मिसाइल अटैक में मौत हो गई है। ईरान की तरफ से इस खबर की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में दुनियाभर में शिया मुस्लिमों का गुस्सा इजरायल और अमेरिका के प्रति फूट पड़ा है। भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है। श्रीनगर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक जगह-जगह शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Mar 1, 2026 - 13:22
 0
हाथों में खामेनेई की तस्वीर, सुप्रीम लीडर के समर्थन में नारेबाजी, लखनऊ से श्रीनगर तक शिया मुसलमानों का प्रदर्श

आज लखनऊ के इमामबाड़े पर रात 8.30 बजे बड़े पैमाने पर विरोध और प्रदर्शन किए जाएंगे। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 दिन के शोक की घोषणा की है, जब हम सब काले कपड़े पहनेंगे और अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे। लाल चौक पर लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें वेस्ट एशिया रीजन में चल रहे डेवलपमेंट की वजह से अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं और जिन्हें अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को रेगुलर करने में मदद चाहिए, उनसे रिक्वेस्ट है कि वे पास के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस से कॉन्टैक्ट करें।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अपना भारतीय पासपोर्ट छोड़कर दुबई जाने वाले लोगों के लिए सबक,मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं। लम्बे लम्बे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आसान है।

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते विवाद के दौरान तेलंगाना के हैदाराबाद में कई फ्लाइट कैंसिल होने से राजीव गांधी इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पर यात्री फंसे रहे। सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट से फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और एयरलाइंस ने अपनी सर्विस बदल दी हैं या कैंसिल कर दी हैं।

इस बीच इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि ईरान एक आजाद देश है और जिस तरह से उस पर हमला हुआ, वह सभी इंटरनेशनल कानूनों के खिलाफ है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और इस जंग को रोकें। हम यह भी अपील करते हैं कि खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चलाया जाए। मैं दुनिया भर के लोगों से और खासकर अपने देश के लोगों से, शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दुनिया सोचती है कि खामेनेई को मारकर ईरान खत्म हो जाएगा। अमेरिका और इजरायल को ईरान से करारा जवाब मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर के रामबन में शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने अपना झंडा आधा झुका दिया है। श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और US के हमलों में मारे गए।

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। लखनऊ से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शिया समुदाय अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। जगह-जगह खामेनेई पर हमले का विरोध किया जा रहा है।