सीतापुर की  शिखा वर्मा ने 12वीं में किया यूपी टॉप, नंदनी  और श्रेया दूसरे नंबर पर,  सीतापुर की ही कशिश 10वीं में अव्वल

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया गया।

Apr 23, 2026 - 22:23
 0
सीतापुर की  शिखा वर्मा ने 12वीं में किया यूपी टॉप, नंदनी  और श्रेया दूसरे नंबर पर,  सीतापुर की ही कशिश 10वीं में अव्वल
शिखा और कशिश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश 12वीं परीक्षाफल की घोषणा हो चुकी है। स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in से अपनी रिजल्ट मार्कशीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इंटरमीडिएट परिणाम देखने के लिंक एक्टिव कर दिए हैं। इंटरमीडिएट रिजल्ट के साथ टॉपर्स की डिटेल्स भी बोर्ड अधिकारियों की तरफ से साझा की गई है।

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 97.60% अंकों के साथ टॉपर लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाई है। उनके बाद दूसरे नंबर पर नंदनी वर्मा और श्रेया वर्मा ने 97.20% प्रतिशत अंक हासिल करके सेकंड टॉपर बनी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने संयुक्त रूप से 97.00% प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पिछले साल पूरे यूपी में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया था। उनके 97.20 प्रतिशत अंक आए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीसरे स्थान पर 96.50 प्रतिशत अंक पाकर प्रयागराज की शिवानी सिंह, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह और इटावा की मोहिनी टॉपर बनीं थी।

यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। जिनके एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुए थे। वहीं बोर्ड ने आज सभी स्ट्रीम के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट देखते समय आप अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। क्योंकि से हार्ड कॉपी वाली ओरिजनल मार्कशीट परीक्षाफल घोषित होने के कुछ हफ्तों के बाद स्कूल द्वारा दी जाती है।