फॉर्मा फ्रेन्ड्स एवं मित्र मण्डली ने पालीवाल पार्क में लगाई शीतल जल प्याऊ की प्याऊ
आगरा। चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की एक सशक्त पहल करते हुए फॉर्मा फ्रेन्ड्स एवं मित्र मण्डली ने लगातार छठवें वर्ष ग्रीष्मकालीन निःशुल्क शीतल जल प्याऊ का बुधवार को शुभारंभ कर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। पालीवाल पार्क (यूनिवर्सिटी गेट) पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा राहगीरों को शीतल जल पिलाकर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ही भीषण गर्मी से जूझ रहे विद्यार्थियों, राहगीरों और आमजन को राहत पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। समिति से जुड़े सदस्य नितिन गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यूनिवर्सिटी गेट पर यह प्याऊ लगाई गई है, जिससे पालीवाल पार्क आने वाले लोगों और छात्रों को तपती धूप में ठंडा पानी मिल सके और उनकी प्यास तुरंत बुझ सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पानी पिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर वर्ष और अधिक व्यापक रूप ले रही है।
इस जनसेवा के आयोजन में विजय नगर के पार्षद रिषभ गुप्ता, गिरिजाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अनुज जैन, अमित वाष्र्णेय, समीर भटनागर, सौरभ बंसल, विभव मिश्रा, अंकित अग्रवाल, हर्ष चौपडा, कपिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रवि बंसल, अंकुर सिंघल, अनुल अग्रवाल, अरूण कपूर, मोहित बंसल, नितिन बंसल, सौरभ अग्रवाल, समिति सक्सेना, विनय गोयल, पूरन कुशवाह, पवन बत्रा, किशोर मेहता, अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, पंकज जैसवानी, लक्की बंसल, दीपक सिंह, योगेश सचदेव, नीरज गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।