स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश,  एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एक पुरानी एफआईआर में कल एससी/ एक्ट की धाराएं भी जोड़ी थीं। इसके अलावा, पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एक नया मुकदमा भी दर्ज किया है।  

Sep 5, 2026 - 15:10
 0
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश,  एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. स्वतंत्र भारद्वाज को कल देर शाम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज के खिलाफ दर्ज एक पुरानी एफआईआर में कल एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी थीं। इसके अलावा, पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एक नया मुकदमा भी दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

स्वतंत्र भारद्वाज पर यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले को लेकर बढ़े विवाद के बीच हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें भारद्वाज एक व्यक्ति का सिर फोड़ने की बात करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।

तीन सितंबर को स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक व्यक्ति पर हमला करने की बात करते दिखाई दिए।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उस व्यक्ति के सिर पर कड़े से वार किया था, जिसके बाद उसे कई टांके लगे थे। भारद्वाज ने यह भी दावा किया था कि राजनीतिक संपर्कों की वजह से उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा।

वायरल वीडियो में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी लिए गए थे। इसके बाद मामले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थी।

विपक्षी दलों और सीजेपी से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि स्वतंत्र भारद्वाज को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था। हालांकि चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज से सबंधों को ख़ारिज कर दिया था।

एसटी