आगरा में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, बच्चों समेत 14 घायल

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आलू से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही पिकअप मैक्स में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे, जो एक तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Mar 11, 2026 - 00:05
 0
आगरा में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर, तेरहवीं से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, बच्चों समेत 14 घायल

तेरहवीं से लौट रहे थे सभी लोग

बताया गया है कि पिकअप मैक्स में सवार करीब 20 लोग एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वाहन शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप में टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में वाहन में बैठे लोग इधर-उधर गिर पड़े और कई लोगों को चोटें आईं।

बच्चों समेत 14 लोग हुए घायल

हादसे में बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor