ट्रांस यमुना पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, फिरोजाबाद कनेक्शन भी आया सामने, दो मामलों में 3 किलो से अधिक गांजा, टेम्पो और नकदी बरामद, फरार साथी की तलाश

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए अली हसन और राहुल उर्फ सोनू चुर्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 3 किलो 54 ग्राम गांजा, एक टेम्पो और 730 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में फिरोजाबाद से गांजा लाकर आगरा में सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।

Jun 19, 2026 - 12:28
 0
ट्रांस यमुना पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, फिरोजाबाद कनेक्शन भी आया सामने, दो मामलों में 3 किलो से अधिक गांजा, टेम्पो और नकदी बरामद, फरार साथी की तलाश

आगरा। ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को टेम्पो सहित दबोचा, जबकि दूसरे आरोपी को कांशीराम आवास योजना के पास स्थित एक खंडहर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 54 ग्राम गांजा, एक टेम्पो तथा बिक्री के 730 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पहली कार्रवाई में ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने अली हसन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 772 ग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फिरोजाबाद से गांजा लाकर आगरा शहर में उसकी सप्लाई करता था। पूछताछ के दौरान उसके एक अन्य साथी की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

दूसरे अभियान में पुलिस ने राहुल उर्फ सोनू चुर्रा को कांशीराम आवास योजना के पास स्थित एक खंडहर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 282 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 730 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए। पूछताछ में आरोपी के मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

SP_Singh AURGURU Editor