आगरा में चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह समेत सभी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी उदयभान सिंह आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह आगरा से नौवांमील, बमरौली कटारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक पेड़ उनकी चलती गाड़ी पर गिर पड़ा। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से चौधरी उदयभान सिंह और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।

Jul 12, 2026 - 18:10
Jul 12, 2026 - 18:16
 0
आगरा में चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह समेत सभी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की गाड़ी।

रविवार को पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी उदयभान सिंह आगरा से नौवांमील, बमरौली कटारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक पेड़ उनकी चलती गाड़ी पर आ गिरा। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पेड़ गिरने की वजह से वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पेड़ सीधे वाहन के बीचों-बीच गिरता तो हादसा गंभीर हो सकता था। लेकिन सौभाग्य से पेड़ का अधिकांश हिस्सा वाहन के अगले हिस्से पर शीशे और किनारे पर गिरा, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की। कुछ ही देर में रास्ता साफ कराने की भी कोशिश शुरू कर दी गई।

अचानक पेड़ गिरने से चौधरी उदयभान सिंह की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन पर पेड़ का भारी हिस्सा गिरने से बॉडी को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जा पहुंचे। चौधरी उदयभान सिंह के पूरी तरह सुरक्षित होने की सूचना मिलने पर समर्थकों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का आभार जताया। श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने जा रहे पूर्व राज्यमंत्री के साथ हुए इस हादसे ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

SP_Singh AURGURU Editor