आगरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया त्रि-कल्याणक महोत्सव, 108 किलो लाडू अर्पित

सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-अर्चना और 108 किलो लाडू अर्पण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु एवं मंदिर समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

May 16, 2026 - 23:04
 0
आगरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया त्रि-कल्याणक महोत्सव, 108 किलो लाडू अर्पित
भगवान शांतिनाथ को 108 किलो लाडू श्रद्धा और भक्ति के साथ अर्पित करते श्रद्धालु।

आगरा। आगरा के सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शांतिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात नित्य नियम पूजा एवं भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शांतिनाथ के चरणों में लाडू अर्पित किए। बोली के माध्यम से मनोज जैन, अनमोल जैन, अमित जैन तहसील, सतेंद्र कुमार जैन, सतेंद्र कुमार जैन एसबीआई परिवार, विवेक जैन, माया जैन, शिखा जैन, प्रीति जैन, प्रेमलता जैन तथा अशोक जैन परिवार द्वारा 21 किलो का लाडू चढ़ाया गया। वहीं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत भगवान शांतिनाथ को 108 किलो लाडू श्रद्धा और भक्ति के साथ अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के जीवन आदर्शों को स्मरण करते हुए धर्म, संयम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री राकेश जैन टीचर, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, प्रवीन जैन, महेश चंद जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन निमोरब, अरुण जैन, सुशील जैन, संजीव जैन, हेमा जैन, दिलीप जैन, अनिल जैन बुरे वाले, मनोज जैन, विपुल जैन, आलोक जैन, सिद्धार्थ जैन, मोहित जैन, अमित जैन तहसील, प्रशांत जैन, वैभव जैन, दीपक जैन, आदिश जैन, विकास जैन, गौरव जैन, आदर्श जैन, दिपेश जैन, संजय जैन, शुभम जैन, घनश्याम जैन, आशीष जैन, विशाल जैन तथा अभिषेक जैन सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव भक्तिपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।