आधुनिक चिकित्सा पर करें भरोसा; राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

बरेली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार  राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान ने उल्लेखनीय प्रगति की है और आज पेसमेकर लगने के बाद भी व्यक्ति पूरी तरह सामान्य एवं सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास रखना चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घबराने के बजाय समय पर उपचार कराना चाहिए।

Jul 11, 2026 - 21:54
 0
आधुनिक चिकित्सा पर करें भरोसा; राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार।

राज्यपाल ने कहा कि समय पर उपचार, चिकित्सकों की सलाह का पालन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने हृदय रोगों के उपचार को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, प्रभावी और भरोसेमंद बनाया है।

राज्यपाल श्री गंगवार शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार आर.के. सिंह का हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने आर.के. सिंह से कहा, पेसमेकर से डरने की जरूरत नहीं है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों का लाभ उठाइए और ऊपर वाले के दिए जीवन का नई ऊर्जा, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच के साथ आनंद लीजिए।

राज्यपाल संतोष गंगवार के आगमन पर पंडित शिवकुमार शास्त्री गुरुजी, सत्येंद्र पाल सिंह चौहान, कमलाकर सिंह, नमिता सिंह, रेनू सिंह, प्रशांत सिंह सोलंकी तथा आनिका ने उनका स्वागत किया।

SP_Singh AURGURU Editor