आगरा कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग के दो शोधार्थियों ने सीएसआईआर-नेट में हासिल की जेआरएफ

आगरा कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग के दो शोधार्थियों ने सीएसआईआर-नेट परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Feb 24, 2026 - 18:59
 0
आगरा कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग के दो शोधार्थियों ने सीएसआईआर-नेट में हासिल की जेआरएफ
डॉ. सत्यदेव शर्मा और दीक्षा जैन।

आगरा। आगरा कॉलेज के जंतुविज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. केशव सिंह के शोधार्थी राहुल कुमार तथा डॉ. सत्यदेव शर्मा के शोधार्थी दीक्षा जैन ने सीएसआईआर (काउंसिल ऒफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों शोधार्थियों ने उच्च रैंक प्राप्त करते हुए प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम, विभाग प्रभारी प्रो. अमिता सरकार, प्रो. सुमन कपूर, प्रो. विश्वकांत, डॉ. जीनेश तथा मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने दोनों शोधार्थियों को हार्दिक बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

आगरा कॉलेज परिवार ने आशा व्यक्त की कि राहुल कुमार और दीक्षा जैन भविष्य में भी शोध और अकादमिक क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर संस्थान, विभाग और देश का नाम रोशन करेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor