हरियाली की जीत: मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में आगरा के हॉर्टिकल्चर क्लब ने जीते 19 पुरस्कार

आगरा। प्रकृति संरक्षण और हरित जीवनशैली को समर्पित हॉर्टिकल्चर क्लब आगरा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट बागवानी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत सरकार द्वारा 22 फरवरी 2026 को आयोजित मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी–2026, उत्तर प्रदेश में क्लब के सदस्यों ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 19 पुरस्कार अपने नाम कर आगरा को गौरवान्वित किया।

Feb 28, 2026 - 14:49
 0
हरियाली की जीत: मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में आगरा के हॉर्टिकल्चर क्लब ने जीते 19 पुरस्कार
अपने पुरस्कारों के साथ हॊर्टीकल्चर क्लब के सदस्य।

हॉर्टिकल्चर क्लब आगरा बागवानी प्रेमियों का एक सशक्त मंच है, जिसमें 100 से अधिक सक्रिय सदस्य जुड़े हैं। यह क्लब पौधों की देखभाल, ऑर्गेनिक खेती, बागवानी, लैंडस्केपिंग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नियमित कार्यशालाओं, पौधों की बिक्री और विशेषज्ञ चर्चाओं के माध्यम से सतत प्रयास करता आ रहा है।

इस वर्ष क्लब की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विभिन्न श्रेणियों में 10 सदस्यों को प्रथम, 6 को द्वितीय एवं 3 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रथम पुरस्कार प्राप्तकर्ता- कंचन आहूजा, विभा गुप्ता, सुनील गुप्ता, राम कुमार अग्रवाल, पायनियर प्रिंटर्स, रेशमा मगन, कुलदीप सिंह गुजराल।

द्वितीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता- अंशिका सरकार, राम कुमार अग्रवाल, डॉ. सुशील गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, मोनिका गोयल, एकता जैन, डॉ. मुकुल पंड्या।

तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता- डॉ. देबजनी सरकार, सुनीता गुप्ता, विभा गुप्ता।

प्रदर्शनी के दौरान क्लब से मोनिका अग्रवाल, डॉ. सारिका श्रीवास्तव, कंचन आहूजा, डॉ. सुशील गुप्ता, पारुल, पर्णिका, सोनी, रीता विज, विभा, नोनिता, रबिंदर, रेणु भगत, मिसेज बंसल, लवली कथूरिया, देबजानी सरकार, मधुलिका गुप्ता, वंदना खंडेलवाल, प्रगति गुप्ता, बेनु गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मोनिका गोयल, डॉ. मुकुल पंड्या, नुपुर बरनवाल, प्रियंका, वीना, नीता मुजाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास और प्रकृति के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। सभी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी करती हैं।

SP_Singh AURGURU Editor