फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, इंग्लैंड से होना है वनडे सीरीज,  खेलने पर मंडरा रहा खतरा

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली बेंगलुरु पहुंच गए, जहां उनका फिटनेस टेस्ट होगा। यदि कोहली किन्हीं कारणों से फिट नहीं हुए तो फिर उनके खेलने पर संशय रहोगा।

Jun 22, 2026 - 22:40
 0
 फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, इंग्लैंड से होना है वनडे सीरीज,  खेलने पर मंडरा रहा खतरा

बेंगलुरु। भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते रविवार (21 जून) को इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया। जिसमें विराट कोहली भी शामिल रहे। लेकिन बोर्ड की तरफ से बताया गया कि कोहली की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। अब किंग कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे। 

कोहली के बेंगलुरु पहुंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब कोहली बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट होगा। कोहली इस दौरान प्लेन ब्लैक शर्ट में दिखे। उनके हाथ में एक बैग था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने शुरुआती फिटनेस टेस्ट लंदन में पूरा किया था लेकिन अब उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए बेंगलुरु में जरूरी फिटनेस टेस्ट देना होगा। 

कोहली को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्हें बैटिंग के दौरान परेशानी में देखा गया था।  
 
हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हुई. इस सीरीज में भी कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

इंग्लिश टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इससे पहले कोहली ने मेन इन ब्लू के लिए पिछला वनडे साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 

भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (खेलना फिटनेस पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।