भीषण गर्मी में प्यास से तड़पते पक्षियों के लिए वितरित किए जलपात्र, लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की सराहनीय पहल

आगरा। आग बरसाती भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान पानी के इंतजाम में जुटा है, वहीं मूक पशु-पक्षी प्यास से तड़प रहे हैं। गौरैया, चिड़िया और कबूतर जैसे पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर हैं। ऐसे संवेदनशील समय में लीडर्स आगरा ने तपन फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है।

Apr 25, 2026 - 22:33
 0
भीषण गर्मी में प्यास से तड़पते पक्षियों के लिए वितरित किए जलपात्र, लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की सराहनीय पहल
जयपुर हाउस स्थित जगदम्बा मेडिकेयर पर पक्षियों के लिए जलपात्र वितरित करते लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन के सदस्य।

जयपुर हाउस क्षेत्र में डॉ. बी. के. अग्रवाल के जगदम्बा मेडिकेयर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में पक्षियों के लिए जलपात्र वितरित किए गए। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों के बाहर कुंडेरियां रखवाई गईं और स्थानीय लोगों को उन्हें नियमित रूप से पानी से भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में भी कई स्थानों पर जलपात्र स्थापित किए गए, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके।

इस अभियान में संस्था के स्वीटी चौहान, सुनील बग्गा, करन सिंह, रोहित गोयल, सुमित अग्रवाल और राजीव सिंघल, मनोज गोयल ने जलपात्र उपलब्ध कराकर सहयोग दिया।

इस अवसर पर महामंत्री सुनील जैन, आयुषी गुप्ता, डॉ शिवालिका शर्मा, डॉ अशोक कुशवाहा, राहुल जैन, हरीकांत शर्मा, रौबिन जैन, डिम्पल वर्मा, पूजा भौमिक, चंद्रमोहन उपाध्याय और राजदीप ग्रोवर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई।

संस्था पदाधिकारियों ने अपील की कि गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति अपने घर, दुकान या आसपास जलपात्र रखे और उसमें नियमित पानी भरकर मूक जीवों की जान बचाने में योगदान दे।

SP_Singh AURGURU Editor