आगरा में 20 मई की दवा बंदी का थोक व्यापारियों ने किया विरोध, बोले- मरीजों को नहीं होने देंगे दवाओं की कमी

आगरा के थोक दवा व्यापारियों ने 20 मई की बंदी का विरोध किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखने का फैसला लिया। दवाओं की सप्लाई और मरीजों की जरूरत प्रभावित न होने देने का दावा। व्हाट्सऐप ग्रुप और पोस्टरों के जरिए बाजार खुला रहने की जानकारी दी जाएगी। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने भी बाजार खोलने का संदेश जारी किया।

May 17, 2026 - 20:55
 0
आगरा में 20 मई की दवा बंदी का थोक व्यापारियों ने किया विरोध, बोले- मरीजों को नहीं होने देंगे दवाओं की कमी
20 मई को बंदी के विरोध में बैठक करते दवा व्यापारी।

आगरा। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े थोक दवा व्यापारियों ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित दवा बाजार बंदी का एकमत होकर विरोध किया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि जबरदस्ती थोपी गई इस बंदी का कोई औचित्य नहीं है और कोई भी व्यापारी एक दिन की बंदी से होने वाले आर्थिक नुकसान को वहन नहीं करना चाहता।

बैठक में मौजूद सभी स्टॉकिस्ट व्यापारियों ने निर्णय लिया कि 20 मई, बुधवार को उनके प्रतिष्ठान समयानुसार खुले रहेंगे और दवाओं की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखी जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि मरीजों की जरूरतों को देखते हुए दवा बाजार बंद करना उचित नहीं है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर “20 मई 2026 को हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा” के पोस्टर लगाएंगे। साथ ही फुटकर दवा व्यापारियों को व्हाट्सऐप ग्रुपों के माध्यम से संदेश भेजकर बाजार खुला रखने की जानकारी दी जाएगी।

व्यापारियों ने कहा कि किसी भी मरीज को दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी और मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की उपलब्धता सामान्य बनी रहेगी। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने भी सभी व्यापारियों को बाजार खोलने का संदेश प्रसारित कर दिया है।

बैठक में प्रमुख रूप से मनु फार्मा, काशी मेडिकल, गोवर्धन फार्मा, तनेजा मेडिकल, कृष्णा फार्मा, पंजवानी डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिंध मेडिकल, पंडित ब्रदर्स, इंडियन मेडिकल बैंक, बिहारी मेडिकल सर्जिकल सेंटर, अलका सर्जिकल, श्री राधे फार्मा, रूबल मेडिकल, डॉक्टर फार्मा, वृंदावन फार्मा, वैश्य मेडिकल, अनुपम केमिस्ट, परिधि एजेंसी, मंगला मेडिको, विमला मेडिकल, अनुपम मेडिकल और शिवपार्वती फार्मा सहित कई दवा व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में चेयरमैन संजय चौरसिया, अध्यक्ष आशीष शर्मा तथा महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने व्यापारियों से एकजुट होकर मरीजों के हित में दवा बाजार खुला रखने की अपील की।