आपके सितारेः गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 का राशिफल
02 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- इस राशि के लोगों को किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। फैसला सोच-समझ कर लिया जाएगा और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश होगी। दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद हो जायेगा। व्यापार में लाभ होने के शुभ संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल - भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाए जाएंगे। आर्थिक स्थिति पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। कुछ बड़ा करने का विचार उत्पन्न होगा। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। कुछ पढ़ने और नया सीखने में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी - भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। लेखकों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। करियर नये रूप में उभरेगा। साथियों से मदद मिलेगी। पार्टनर के सहयोग से सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी - भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की योजना बन सकती है। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर कार्य करना बेहतर रहेगा। सब कुछ सोचे हुए तरीके से न होने की संभावना है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- भूरा - भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। बात सोच-विचार कर कहनी होगी, अन्यथा परेशानी हो सकती है। धार्मिक और दान-पुण्य के कार्यों में समय व्यतीत होगा, मन को शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल - भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- जिस कार्य को कई दिनों से पूरा करने का विचार था, वह किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। तरोताजा महसूस होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा - भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- कार्य करते समय मन शांत रहेगा तो सफलता आसानी से मिलेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक स्तर पर रिश्ते को लेकर बातचीत हो सकती है और शीघ्र ही विवाह तय होने के संकेत हैं। घनिष्ठ मित्र घरेलू परिस्थिति के कारण परेशान रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर - भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- दिन शानदार रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाई जाएंगी। व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। मन की शंकाएं दूर होंगी। परिवार और समाज के लोग सहयोगी रहेंगे। बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी - भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जिनमें सफलता मिलेगी। विशेष अवसरों का लाभ मिलेगा। आसपास के लोगों या सहकर्मियों की सराहना करने से मनोबल बढ़ेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला - भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी और ध्यान भटक सकता है। आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में गलतफहमी हो सकती है। धैर्य रखने से सब ठीक रहेगा। व्यापार में निवेश होगा लेकिन लाभ मिलने में समय लगेगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल - भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बन सकती है। आनंद की अनुभूति होगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। दिन समाप्त होते-होते शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। लवमेट के लिए दिन सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई - भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन होगा। किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मेहनत से कार्य पूरे होंगे। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी - भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-03 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः वैशाख, कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा प्रात: 08:42 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 06:28 बजे तक कन्या तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र शाम 07:25 बजे तक तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात अपराह्न 02:09 बजे तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:07 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:36 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: वैशाख मास प्रारम्भ, गुड फ्राइडे।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।