आपके सितारेः बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का राशिफल और 16 अप्रैल 2026 का पंचांग

15 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 14, 2026 - 22:22
 0
आपके सितारेः बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का राशिफल और 16 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। सम्मान और मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन में गर्व और संतोष महसूस होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से छवि और निखरेगी। धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाने का विचार बनेगा। भाई-बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें, और प्रॉपर्टी संबंधी किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- आज नेतृत्व कौशल और समय प्रबंधन में निखार महसूस होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। किसी पुराने बिजनेस या निवेश संबंधी समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ाने से रिश्तों की परेशानियां दूर होंगी। नया वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। धन उधार देने में सावधानी बरतें, क्योंकि वापस मिलने की संभावना कम है। राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- आज का दिन मिश्रित अनुभव लेकर आएगा, लेकिन फलदायक साबित होगा। श्रेष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन काम समय पर पूरा करने में मदद करेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और किसी विरोधी से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। कोई मनोकामना पूरी होने से मन को बड़ी खुशी मिलेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। बेवजह विवादों से दूर रहें। नौकरी में कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं और जिम्मेदारियों में जूनियर्स से सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर गुरुजनों से बातचीत हो सकती है। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन मन को संतोष मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। ऊर्जा और अनुभव काम में लाभ देंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाणी और व्यवहार में सभ्यता बनाए रखें। संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए बाहर भेजने के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- आज सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर के रिनोवेशन या छोटे निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है। माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर संवाद होगा। कुछ पुराने शत्रु मित्र बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, बड़ों की सलाह भविष्य संवारेगी।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- आज रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में समय से काम पूरा करने की कोशिश सफल होगी। साथी की समस्याओं का समाधान निकलेगा और परिवार में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से व्यस्तता रहेगी। छोटे बच्चों के साथ समय आनंद में बीतेगा। डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- आज का दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। संतान की परीक्षा या कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मौज-मस्ती में समय बीतेगा और मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। जरूरी जानकारी साझा करने में सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश होगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- आज विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। सोच-समझकर कदम उठाने से काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी से लिया गया धन वापस मांग सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास होंगे। वाहन चलाने या सहयोग लेने में सतर्क रहें। नई कोशिशें सफल होंगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- आज जोखिम भरे कामों से दूर रहें। भाग्य साथ देगा। कारोबार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी सहयोगी से अनावश्यक कहासुनी हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में धोखे की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- आज का दिन सोच-समझकर काम करने का रहेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में जोखिम से बचें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का समय अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। तनाव समाप्त होगा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-16 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः चतुर्दशी रात्रि 08:11 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।

चंद्र राशिः मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 01:59 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र प्रातः 10:38 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:53 बजे से 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:54 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:43 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहारः पंचक, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः अपराह्न 01:59 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः प्रातः 09:25 बजे तक।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor