आपके सितारेः सोमवार, 20 अप्रैल 2026 का राशिफल और 21 अप्रैल 2026 का पंचांग
20 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि के जातकों के लिए दिन काफी सक्रिय रहने वाला है. जो भी अवसर आएंगे, उन्हें भुनाने की पूरी कोशिश होगी. संपर्कों का लाभ उठाया जाएगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पीछे नहीं रहेंगे. लक्ष्य हासिल करने के मामले में गति काफी तेज रहेगी. लाभ बेहतर बना रहेगा और विभिन्न मामले काफी हितकर साबित होंगे.
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृष राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही बखूबी निभाने की जरूरत है. न्यायिक विषयों में सजगता बढ़ाएं ताकि कोई समस्या न हो. लेन-देन के मामलों में किसी भी तरह की चूक करने से बचें. व्यवहार में बड़प्पन बनाए रखें, इससे साख बढ़ेगी. यात्रा की संभावना भी बनी रहेगी. कामकाज से जुड़े मामले सामान्य रूप से चलते रहेंगे.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- मिथुन राशि के जातक अपने पेशेवर कार्यों में जबरदस्त उत्साह दिखाएंगे. आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. कारोबारी मित्रों से अच्छी मदद मिलेगी. परिणाम पक्ष में बनते नजर आएंगे. लेन-देन को लेकर मन का संकोच दूर होगा. लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कर्क राशि के लोगों को कामकाज में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा. करियर और व्यवसाय की गति तेज रहेगी. सूझबूझ के साथ जोखिम उठाने का साहस हित में रहेगा. प्रतिभा का प्रदर्शन संवार पर रहेगा. भेंट या संवाद के दौरान सक्रियता बढ़ी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- सिंह राशि के जातकों को कामकाज में रुटीन बनाए रखना चाहिए. विविध प्रयास पक्ष में बनेंगे और परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. हितलाभ को संवारने में मदद मिलेगी. स्मार्ट वर्किंग पर विशेष बल देना चाहिए. भेंट और चर्चा में प्रभावी नजर आएंगे. कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कन्या राशि के लिए करियर और व्यवसाय में सफलता सामान्य रहने वाली है. विभिन्न विषयों में नियमितता बनाए रखने की जरूरत है. योजनाओं में अड़चनें या अवरोध उभर सकते हैं, जिससे लक्ष्यों का दबाव बढ़ेगा. परिणाम पहले जैसे रहेंगे, अधिक अपेक्षा न रखें. महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में पूरी सतर्कता जरूरी है.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि के जातकों के करियर में सकारात्मकता बनी रहेगी. व्यापार में सक्रियता बनी रहेगी. लेन-देन में स्पष्टता बढ़ाना जरूरी है. साझीदारी के प्रयासों में गंभीरता नजर आएगी. पेशेवर तौर पर बेहतर प्रदर्शन रहेगा. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा.
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों को समता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए. जोखिम भरे कार्यों से बचें. करीबी सहयोगी साथ देंगे. संवाद के दौरान सजगता बनाए रखें. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा. अधीनस्थ कर्मचारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लेन-देन में सावधानी रखें.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- धनु राशि के जातकों को कामकाज में अनुभवी लोगों का समर्थन मिलेगा. विभिन्न पक्षों को बेहतर बनाने की कोशिश रहेगी. आपसी सहयोग से परिणाम संवरेंगे. उपलब्धियों पर विशेष बल देना चाहिए. काम पर फोकस बनाए रखें, साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मकर राशि के लोग करियर और व्यापार में मर्यादा और सम्मान बनाए रखेंगे. कामकाजी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रियता रहेगी. फोकस प्रबंधन और सिस्टम को सुदृढ़ करने पर रहेगा. कार्यक्षेत्र की सकारात्मकता का लाभ मिलेगा. शासन-प्रशासन से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे. लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुंभ राशि के जातक कारोबारी संपर्क और संवाद बढ़ाने पर जोर देंगे. सक्रियता के साथ कार्यों को अंजाम देंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ कार्यक्षेत्र में मिलेगा. कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे. सहकार और टीम भावना पर विशेष जोर रहेगा. शैली प्रभावी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मीन राशि के जातकों के करियर में जबरदस्त उछाल बना रहेगा. कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा. हर ओर प्रदर्शन उम्दा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से होगा. पूरा ध्यान लक्ष्यों पर केंद्रित रहेगा.
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
21 अप्रैल 2026 का पंचांगः
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतःः 2082।
शक संवतःः 1947।
माहः वैशाख।
पक्षः शुक्ल।
तिथिः पंचमी अर्द्धरात्रि 01:19 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशिः अपराह्न 01:00 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11:58 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः शोभन मध्याह्न 12:31 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:49 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:45 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।