आपके सितारेः मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 का राशिफल और 22 अप्रैल 2026 का पंचांग

21 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 20, 2026 - 23:20
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 का राशिफल और 22 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- कारोबार व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, धन फंस सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटी-छोटी बात को लेकर परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। संतान की वजह से कुछ चिंता बनी रह सकती है। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए संयम बरतने की आवश्यकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरा होगा। खर्च बढ़ा रहेगा, कुछ अनचाहे खर्च भी हो सकते हैं। बैंक से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- कारोबार व्यापार में भाग्य लाभ दिलाएगा। कोई अच्छी डील मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में प्यार और सम्मान मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में किसी पूर्व परिचित के माध्यम से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे और प्रोत्साहन व सहयोग मिल सकता है। राजकीय पक्ष से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आमदनी और खर्च दोनों में संतुलन आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत कुछ नरम-गरम रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ पेंडिंग काम निपटाने होंगे। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में उत्तम लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- भाग्य सुख और आनंद प्रदान करेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सभी पक्षों पर विचार आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों से तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- परिवार में किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है। जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना है। लव लाइफ में जोश और उत्साह बना रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य नए अवसर प्रदान करेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- भाग्य कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर देगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय की समस्या समाप्त होगी। ग्रहों की शुभ स्थिति से आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष को कमजोर न समझें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अपने काम से काम रखना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- कोई जरूरी कार्य दोपहर के बाद पूरा हो सकता है। नौकरी में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-22 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः षष्ठी रात्रि 10:49 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी।

चंद्र राशिः मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 10:13 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र।

योगः अतिगंड प्रातः 09:08 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:48 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:46 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः रामानुज जयंती, पृथ्वी दिवस, स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor