आपके सितारेः बुधवार 22 अप्रैल 2026 का राशिफल
22 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे।
मेष :- नौकरी में सकारात्मक स्थिति का फायदा मिलेगा। किसी की सुनने के बजाय दिल की बात पर चलना पसंद रहेगा। सितारे बताते हैं कि चतुराई से काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कारोबार में कमाई से मन उत्साहित रहेगा। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक संपर्क और संबंध का फायदा मिलेगा। धार्मिक विषयों और कार्यों में रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- किसी काम को लेकर चिंता रहेगी लेकिन कार्य आसानी से पूरा हो सकता है, धैर्य रखें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में बड़ा फैसला ले सकेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- रुके हुए काम पूर्ण होंगे। परिवार में किसी बात को छुपाने से बचें, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी को समय देना आवश्यक रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी है, विरोधी बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। दिन खर्चीला रह सकता है, बजट का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कारोबार-व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। फंसा हुआ धन मिलने का योग है। प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा, कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। जोखिम वाले निवेश से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- मन किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है, फिर भी कार्य-व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा। मित्र के सहयोग से जरूरी काम पूरा होगा। पिता और घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यकुशलता और आत्मविश्वास से करियर में उन्नति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान आवश्यक है, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभ रहेगा। प्रॉपर्टी विवाद में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- रुका हुआ धन मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। लापरवाही से बचाव रखें, अन्यथा लाभ के कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पूर्व के कार्यों से धन लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। दोपहर बाद घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम को धर्म और अध्यात्म की ओर आस्था बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्य-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। पिता के मार्गदर्शन और भाई-बहनों के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। यात्रा करते समय सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कारोबार-व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। शाम का समय संतान संबंधी समस्या सुलझाने में बीतेगा। व्यापार के लिए छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788