आपके सितारेः शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का राशिफल और 26 अप्रैल 2026 का पंचांग

शनिवार 25 अप्रैल 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित के अनुसार आज का दिन आर्थिक मामलों, करियर और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल-

Apr 24, 2026 - 21:46
Apr 24, 2026 - 22:38
 0
आपके सितारेः शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का राशिफल और 26 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से व्यस्तता रहेगी और अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें। साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। छात्रों को अपने करियर संबंधी चिंता रहेगी। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। छात्रों को करियर संबंधी चिंता रहेगी। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे, परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5

कर्क :- किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। निकट संबंधियों की आवाजाही बनी रहेगी। मन मुताबिक तरीके से काम न बनने पर थोड़ी उलझन होगी। अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

सिंह :- प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेगा। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2

कन्या :- निजी कामों के कारण बिजनेस में लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोगों को काम की अधिकता की वजह से ऑफिस से घर पहुंचने में देर होगी। खास उपलब्धि मिलने के योग हैं, इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं और कार्य के प्रति समर्पित रहें। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। फोन कॉल के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। खुद पर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। किसी भी तरह के लेनदेन से पहले चीजों को अच्छे से समझ लें। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे।

भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक :- दिनचर्या और व्यक्तित्व के प्रति जागरूक रहें। आय के कई मौके मिलेंगे, इस अवसर को हाथ से न जाने दें। योजनाओं को गोपनीय तरीके से शुरू करें। किसी काम में अनुरूप परिणाम न मिलने से थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ नया घर लेने की योजना बन सकती है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8

धनु :- किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। युवाओं को करियर से संबंधित उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। संबंधियों के आगमन से कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव संभव है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

मकर :- पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। प्रयासों से व्यक्तित्व में निखार आएगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मजबूती के साथ नई शुरुआत होगी। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। बड़े लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- उचित सहयोग और व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह शांत वातावरण बना रहेगा। नजदीकी यात्रा लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। जीवनसाथी के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4

मीन :- दिन अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत कार्य संपन्न होंगे। सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति लाभदायक रहेगी। अनुभवी और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ रहने से विचार शैली में नयापन आएगा। बेवजह की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। व्यापार में लाभ के योग हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

-26 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतःः 2082

शक संवतःः 1947

माहः वैशाख।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः दशमी शाम 06:06 बजे तक तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशिः सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मघा नक्षत्र रात्रि 08:27 बजे तक तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि रात्रि 10:28 बजे तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 बजे से 12:43 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:46 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:48 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहारः महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान, गण्डमूल।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः रात्रि 08:27 बजे तक।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor