आपके सितारेः रविवार, 26 अप्रैल 2026 का राशिफल और 27 अप्रैल 2026 का पंचांग
26 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- पूरी तरह से कार्यों के प्रति समर्पित होना सफलता देगा। मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। यात्रा के दौरान सामान का उचित ध्यान रखें। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। दिन बहुत ही सावधानी से काम करने का है। व्यावसायिक योजनाओं को किसी के भी सामने जाहिर न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिस पर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। पसंदीदा कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- चुनौतियों को स्वीकार करना सफलता के मार्ग खोलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद तरक्की में सहायक रहेगी। मेहनत के मुताबिक उचित फल प्राप्त होगा। वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को जीवन में स्थान न दें। जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में विशेष रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके माध्यम से भावी लक्ष्य की प्राप्ति संभव होगी। नजदीकी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। सलाह दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में कारगर साबित होगी। व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। विभिन्न गतिविधियों में उपस्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- व्यवसाय में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय धैर्य और संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं, इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोंक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। पब्लिक संपर्कों को बेहतर बनाने से नए स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से रुका कार्य पूरा हो सकता है। सकारात्मक तरीके से दिन व्यतीत करें। रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू कर सफलता मिलेगी। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय न गंवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- बिजनेस संबंधी योजना पर काम करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति अधिक ध्यान देंगे, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अत्यधिक मेहनत से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। ऊर्जा बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से लाभ मिलेगा। छात्र पढ़ाई और करियर के प्रति गंभीर रहेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, पर खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पाया जा सकेगा। सरकारी मामला अटका हुआ है तो अधिक मेहनत की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार और संबंधियों के साथ समय व्यतीत करना ऊर्जा देगा। योग्यता और कार्यकुशलता से उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत या धार्मिक स्थल पर समय बिताना लाभकारी रहेगा। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-27 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वार: सोमवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह: वैशाख।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: एकादशी शाम 06:15 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: कल तड़के 03:35 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:18 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योग: ध्रुव रात्रि 09:36 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:51 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:49 बजे।
राहूकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: मोहिनी एकादशी व्रत, त्रिशूर पुरम्।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: प्रातः 06:07 बजे से शाम 06:15 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।