आपके सितारेः बुधवार, 29 अप्रैल 2026 का राशिफल और 30 अप्रैल 2026 का पंचांग

29 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Apr 28, 2026 - 22:11
 0
आपके सितारेः बुधवार, 29 अप्रैल 2026 का राशिफल और 30 अप्रैल 2026 का पंचांग

मेष :- घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित काम हो सकता है। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति रहेगी। सिर्फ कार्य की गुणवत्ता को बेहतर करने पर ध्यान रहेगा। दिन बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- क्रय क्षमता को संयमित रखने की सख्त जरूरत है। फालतू की बातों में ध्यान बिलकुल न दें और काम पर फोकस रखें। दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय के समुचित सदुपयोग से शुभ लाभ मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों का भविष्य में अच्छा और दूरगामी परिणाम मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की संभावनाएं बन रही हैं। दांपत्य जीवन में सम्मानजनक रवैया रहेगा और घर में सुकून भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में निर्णय करने से बचें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक कहीं से महत्वपूर्ण सहयोग और उचित सलाह मिलने से काम को नई गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, इससे सहयोगियों और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सुनियोजित दिनचर्या और नियंत्रित खान-पान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता महसूस होगी और ऐसा ही होगा। घर के रख-रखाव संबंधी योजनाओं में वास्तु नियमों का पालन करना उचित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम पक्ष में आएगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी, जिससे रिश्ते बेहतर होंगे। व्यवसाय में संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय सीनियर का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- स्वभाव में पारिवारिक परिवेश के अनुसार जरूरी बदलाव करें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी। आलस को हावी न होने दें, इससे कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। योजनाओं और गतिविधियों को गुप्त रखें। व्यापार में आ रही समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दिन सामान्य रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना ठीक नहीं है। खास बातें साझा न करें। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। नया वाहन लेने का विचार बन सकता है। छोटे बच्चों का खास ख्याल रखें। परिवार को प्राथमिकता दें।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जिससे कार्य सुचारु रूप से पूरे होते रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- विलक्षण प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। सरल स्वभाव का कुछ लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी क्लाइंट से धनलाभ होने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा, आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। कर्तव्यपरायण और निष्पक्ष छवि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को लागू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लें। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Top of Form

-30 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माहः वैशाख।

पक्ष: शुक्ल।

तिथि: चतुर्दशी रात्रि 09:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा।

चंद्र राशि: अपराह्न 01:14 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:16 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र।

योग: वज्र रात्रि 09:55 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदय: प्रातः 05:42 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:50 बजे।

राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

पंचक: नहीं।

मूल: नहीं।

भद्रा: रात्रि 09:12 बजे से अगले दिन प्रातः 10:00 बजे तक।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor