आपके सितारेः गुरुवार, 26 फरवरी 2026 का राशिफल
26 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
तकनीकी कार्यों से जुड़े जातकों को लाभ और उन्नति मिलने का संयोग बना है। दिन में किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था करनी पड़ सकती है। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन संभव है। कार्यों को सावधानीपूर्वक करने की कोशिश करें, इससे आत्मसम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :-
संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत जातकों को अवसर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख का योग भी बना हुआ है। जिन जातकों का कार्य विदेश से जुड़ा है, उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :-
नौकरी में योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा। व्यवसाय में अच्छी कमाई के अवसर मिलेंगे और कारोबार के विस्तार की संभावना है। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान प्राप्त हो सकता है। बच्चों की ओर से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :-
बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों को निपटाने का दबाव बना रह सकता है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम आवश्यक है। वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास बेहतर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में संयम न रखने पर तनाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा। अकाउंट्स क्षेत्र में लाभ के योग हैं। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :-
नौकरी में किए गए प्रयासों का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। अटकी हुई डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात संभव है। धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :-
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
कारोबार में लाभ के संकेत हैं। दिन का उत्तरार्ध अधिक अनुकूल रहेगा। शुरुआत में सुस्ती रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे कार्यगति तेज होगी। बिजली उपकरण और धातु से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ होगा। कार्यकुशलता से प्रभाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर :-
किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में भाइयों के साथ तालमेल बना रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा और पड़ोसियों से सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :-
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तकनीकी समस्याओं के कारण परेशानी संभव है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। उधार दिया धन वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन :-
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छी डील संभव है। धर्म, दर्शन और शोध कार्यों में सफलता के संकेत हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-27 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ–फाल्गुन, पक्ष – शुक्ल।
तिथिः एकादशी रात्रि 10:32 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 03:52 बजे तक मिथुन, तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 10:48 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्यमान शाम 07:44 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:44 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:18 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः आमलकी एकादशी व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 11:31 बजे से रात्रि 10:32 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।
Top of Form
Bottom of Form