आपके सितारे, शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 का राशिफल

27 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 27, 2026 - 01:28
 0
आपके सितारे, शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 का राशिफल
इमेज फोटो

राशिफल शुक्रवार 27 फरवरी 2026 

मेष :-  आपको आज कारोबार में संयम और सतर्कता से काम करना होगा। आर्थिक लेन देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज आपको दिन के पहले भाग में लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है। फैमिली लाइफ में जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन इनकी सेहत की वजह से परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :-  आपको आज नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ रोचक और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। कोई उलझा मामला भी आज सुलझ सकता है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज प्रमोशन और आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है।

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। दिन के दूसरे भाग मे भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी योजना और कार्यकुशलता से अधिकारियों को प्रभावित कर पाएंगे। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज फायदा मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हरा 
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। आज अपने खर्च पर आपको कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ मे आज आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

भाग्यशाली रंग- भूरा 
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सामाजिक और राजनीतिक काम में आपकी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन अनुकूल बीतेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नारंगी 
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- आपको आज अपने व्यवहार में संयम रखना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको आज सतर्क रहना होगा। नौकरी में आपके सहकर्मी और सहयोगी कुछ ऐसे कर सकते हैं जिससे आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और सर्दी जुकाम की भी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ 
भाग्यशाली अंक- 8

तुला :-  पैतृक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई मामला चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह सफल होगा। परिवार के साथ आज आपको मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।


भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- आपको आज नौकरी में काम की अधिकता की वजह से परेशानी हो सकती है और मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। यदि लंबे समय से परिवार में कोई परेशानी चल रही थी तो आज वह समाप्त हो सकती है। कारोबार में आज आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा।कोई लाभदायक डील मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैगनी 
भाग्यशाली अंक-6

धनु :- आपको आज सावधान और सतर्क रहना होगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कामों से आगे बढ़कर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धनु राशि के कारोबारियों को आज कारोबार मे लाभ मिलेगा, अगर आप कारोबार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल जाएगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-  आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में आज आपको संयम से काम लेना होगा। आपका प्रेमी आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है या आपके बीच कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज अचानक खर्च का योग बनेगा। सेहत का भी ध्यान रखे।

भाग्यशाली रंग- मटमेला 
भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा, खान-पान और आहार विहार में आज लापरवाही न करें। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। शेयर में निवेश करने जा रहे हैं तो आज सतर्कता का ध्यान रखें। छोटी अवधि के निवेश से बचना बेहतर होगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- लाभ के साथ आज खर्च का भी योग बना हुआ है। वाणी और व्यवहार कुशलता से आप आज किसी उलझे हुए काम को भी सुलझा सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। यात्रा का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत में नरमी की वजह से चिंता होगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 2

 प्रेषक 
 दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित 
 9893118788

 28 फरवरी 2026 का पंचांगः 

 वारः शनिवार 

विक्रम संवतः 2082 

शक संवतः1947 

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, 
पक्ष - शुक्ल

तिथि: द्वादशी रात्रि 08:43 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 09:35 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योगः  सौभाग्य शाम 05:02 बजे तक उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग।

सूर्योदयः  प्रातः 06:44 बजे

सूर्यास्तः  सायं 6:19 बजे

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।   
   
तीज त्योहार: आमलकी एकादशी पारण, नृसिंह द्वादशी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में