आपके सितारेः शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 का राशिफल

28 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Feb 27, 2026 - 22:39
 0
आपके सितारेः शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही परेशानियों को धैर्य और प्यार भरी बातचीत से सुलझाने में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर खान-पान और आराम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी। जीवनसाथी के साथ बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-
दिन संतोष और सुख का एहसास कराएगा। जो लोग रोजगार या बेहतर अवसर की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और सही रास्ता चुनना बेहद जरूरी रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करके पैसे उधार देने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन :-
धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कोई भी आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा। यात्रा या बाहर निकलने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :-
दिन खुशियों और संतुलन से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी का माहौल रहेगा तथा जीवनसाथी को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावट किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। कोई बड़ी डील अंतिम समय पर अटक सकती है, जिससे थोड़ी चिंता बढ़ेगी, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी से पहचान बढ़ेगी। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या :-
भाग्य साथ देता नजर आएगा और परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन सही योजना से स्थिति संभलेगी। कामों में सूझ-बूझ जरूरी होगी। आसपास किसी विवाद की स्थिति बने तो उससे दूर रहना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-
दिन अधूरे काम पूरे करने के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास से सुधार होगा। पुराना लेन-देन निपटने से मानसिक बोझ हल्का होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई सरप्राइज योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक :-
आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए सही योजना बनानी होगी। शौक और आराम से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है तथा घर के नवीनीकरण का विचार बन सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अत्यधिक भागदौड़ से थकावट संभव है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु :-
हर काम में धैर्य और संयम रखना आवश्यक होगा। पिताजी की सलाह मार्गदर्शक सिद्ध होगी। संतान की खुशी के लिए कोई नई चीज, जैसे वाहन, खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से सकारात्मक वातावरण बनेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :-
दिन निर्णयों और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। बुद्धिमत्ता और विवेक से लिए गए फैसले आगे बढ़ाएंगे। जरूरतों और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात से यादें ताजा होंगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ :-
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और कार्य आत्मविश्वास के साथ पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा। परिवार की किसी समस्या को बातचीत से सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है और लोन लेने का विचार भी बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :-
सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी रहेगा और छोटी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कोई व्यक्ति मीठी बातों में फंसाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए व्यापार में नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में कोई कानूनी या आधिकारिक फैसला खुशी दे सकता है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-Bottom of Form

01 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ – फाल्गुन, पक्ष – शुक्ल।

तिथिः त्रयोदशी शाम 07:09 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र प्रातः 08:34 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन अपराह्न 02:33 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:08 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रविपुष्य योग, रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:43 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:19 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः प्रदोष व्रत।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः प्रातः 08:34 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor