आपके सितारेः बुधवार, 01 जुलाई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 02 जुलाई 2026 का पंचांग
01 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी महत्वपूर्ण परियोजना में सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार है तो अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में साथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 5
वृषभ :- दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य की सराहना होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ और विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में सुझावों को महत्व मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 4
कर्क :- दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अनुभव और संयम से उन्हें संभाल लेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों से बचना लाभदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 1
सिंह :- दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में प्रभाव बढ़ेगा और सभी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 8
कन्या :- दिन मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति पहले से बेहतर महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
तुला :- दिन संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और सोच-समझकर निवेश करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। करियर में काम का दबाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 5
धनु :- भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 6
मकर :- जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप में बनेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- दिन नई योजनाओं और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा और विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-02 जुलाई 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - आषाढ़।
पक्ष - कृष्ण।
तिथि: द्वितीया प्रात: 09:37 बजे तक, उपरांत तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 09:27 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः वैधृति शाम 04:39 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 10:31 बजे से कल प्रात: 11:20 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।