आपके सितारेः गुरुवार, 02 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 का पंचांग

02 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 1, 2026 - 22:33
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 02 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी दूर होने वाली है। सरकारी मामलों की उलझनों से चिंता रहेगी। हालांकि कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार इस परेशानी से निकलने में मदद करेगा। बाजार में किसी को दिया हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। व्यवसाय की जगह पर सभी काम कर्मचारियों की मदद से आसानी से होते जाएंगे। जीवनसाथी के बीमार रहने के कारण घर और काम दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कोई खास काम बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने का सही समय है। रिश्तों में सुधार आएगा और मेल-मुलाकात के अवसर भी बनेंगे। आर्थिक कामों को व्यवस्थित रखें। टैक्स से जुड़े सभी कागज भी पूरे रखना जरूरी है। शादीशुदा रिश्ते मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी से छोटी बात को भी ध्यान से और गहराई से देखने की जरूरत है। नौकरी में कुछ परेशानियां रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है, तो आज हल होने की संभावना है। व्यवसाय के नजरिए से समय अच्छा है। फोन और संपर्कों के जरिए फायदेमंद स्थिति बनेगी। व्यापारी महिलाओं को काम ज्यादा होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के लोगों के बीच कुछ अनबन रहेगी।

भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- कड़ी मेहनत और प्रयास से वह सब कुछ हासिल होगा जिसकी इच्छा रही है। सफलता और तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। युवा वर्ग भी कोई सफलता मिलने से तनावमुक्त महसूस करेगा। बाहरी लोगों या दोस्तों की सलाह नुकसानदायक हो सकती है। दिखावे के लिए फिजूलखर्ची भी नुकसान दे सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी फिर से उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- घर में करीबी रिश्तेदारों का आगमन होगा। कोई पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज उसका समाधान मिलेगा, जिससे मन शांत रहेगा। इस समय कोई भी यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही है। व्यवसाय को बढ़ाने से जुड़ी योजनाएं बनेंगी और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी, लेकिन योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आज कोई महत्वपूर्ण सफलता इंतजार कर रही है, इसलिए आलस और लापरवाही छोड़कर कामों पर ध्यान दें। खासकर महिलाओं के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पर भी ज्यादा भरोसा रखना ठीक नहीं है। कमाई के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से तरक्की संभव है। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज परेशानी हल हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में बदलाव से जुड़ी योजनाएं साकार हो सकती हैं। किसी पुश्तैनी संपत्ति या अन्य बात को लेकर भाइयों के साथ बहस होने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी बड़े व्यक्ति या उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- व्यस्त रहने के बावजूद सामाजिक या आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। पिछले कुछ समय से किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद भी समाप्त होंगे। बहुत ज्यादा मेहनत के बावजूद बनते कामों में कुछ रुकावट आने से परेशानी बढ़ सकती है। शांति और धैर्य से काम लें। किसी के साथ अधिक बहस में न पड़ें। व्यवसाय की जगह पर उपस्थिति जरूरी रखें। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- सामाजिक कार्यों पर ध्यान दें, लेकिन निजी कामों में भी व्यस्त रहें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी भी तरह की बहस की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय में कड़ी मेहनत और प्रयास की जरूरत है तथा इसी के माध्यम से सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग सुकून देगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- कुछ खास लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी। कोई विशेष काम आसानी से बनने से मन में सुकून रहेगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़े कार्यों में भी विशेष योगदान रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ मजबूत और जरूरी फैसले लिए जाएंगे, जिससे रुके हुए काम जल्दी पूरे होंगे और भविष्य में उसका लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम से बड़े अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। शादीशुदा जीवन में प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धूमिल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- आज दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ कोई मनोरंजक या धार्मिक कार्यक्रम बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ मामला हल करने के लिए समय अच्छा है। कारोबार को बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने का विचार बनेगा, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लें और न ही कहीं निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी फायदेमंद साबित होगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- घर से जुड़ी जिम्मेदारियों का बहुत ही ध्यान और गंभीरता से निर्वहन करेंगे। कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। आज कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। व्यवसाय में बनाई गई योजनाओं को सफल बनाने का अच्छा समय है, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। परिवार के सदस्य के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-03 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - आषाढ़।

पक्ष - कृष्ण।

तिथि: तृतीया प्रातः 11:20 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 12:48 बजे तक मकर, उपरांत कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रातः 11:46 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ शाम 05:00 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: अर्द्धरात्रि 12:48 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः आज प्रातः 11:20 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor