आपके सितारेः गुरुवार, 09 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 का पंचांग

09 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 8, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 09 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :-

तकनीकी कार्यों से जुड़े जातकों को लाभ और उन्नति मिलने का संयोग बना है। दिन में किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था करनी पड़ सकती है। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण में बदलाव संभव है। कार्यों को सावधानीपूर्वक करने की कोशिश करें। इससे आत्मसम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-

संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा, कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है, उनके लिए कोई बड़ा अवसर मिलने वाला है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-

नौकरी में योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। व्यवसाय में कमाई का अच्छा अवसर मिलेगा। कारोबार का विस्तार संभव है। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। बच्चों की ओर से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-

बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई लंबित कार्य पूरा करने का दबाव बना रह सकता है। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-

सरकारी क्षेत्र के कार्यों में परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास बेहतर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में संयम रखना होगा, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-

काम का दबाव अधिक रहेगा। जिन लोगों का संबंध विदेश या तकनीकी क्षेत्र से है, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा। लेखा-जोखा के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलने का योग है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-

नौकरी में किए गए प्रयासों का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में महत्वपूर्ण अवसर मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटकी कोई डील पूरी होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सुखद स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-

कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ का योग बना हुआ है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-

कारोबार में लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। शुरुआत थोड़ी सुस्त रह सकती है, लेकिन समय के साथ कार्यों की गति और व्यस्तता बढ़ेगी। बिजली के उपकरण और धातु से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में साझेदारों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भाइयों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे कई पारिवारिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पड़ोसियों के साथ भी मधुर संबंध बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धूमिल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-

आर्थिक मामलों में संभलकर निर्णय लेना होगा, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ परेशानियां आ सकती हैं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। उधार दिया गया धन वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छी डील मिलने की संभावना है। धर्म, दर्शन और शोध कार्यों में सफलता के योग हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788

Top of Form

-10 जुलाई 2026 का पंचांग-

वार: शुक्रवार।

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

माह: आषाढ़।

पक्ष: कृष्ण।

तिथि: दशमी प्रातः 08:16 बजे तक। उपरांत एकादशी, कल प्रातः 05:22 बजे तक। उपरांत द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 06:44 बजे तक मेष। उपरांत वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र अपराह्न 01:15 बजे तक। तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योग: धृति प्रातः 07:15 बजे तक। उपरांत शूल, कल तड़के 03:51 बजे तक। उपरांत गण्ड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:56 बजे से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:32 बजे।

सूर्यास्त: सायं 07:15 बजे।

राहूकाल: प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

तीज-त्योहार: मासिक कार्तिगाई, योगिनी एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: प्रातः 08:16 बजे तक।

SP_Singh AURGURU Editor