आपके सितारेः मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का राशिफल और बुधवार, 15 जुलाई 2026 का पंचांग

14 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 13, 2026 - 22:10
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का राशिफल और बुधवार, 15 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :-

भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मिलनसार स्वभाव नए लोगों को आकर्षित करेगा और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा। हालांकि बातचीत में कटु शब्दों से बचना जरूरी होगा। किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। यदि किसी को धन उधार देने का विचार है, तो पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-

दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और खर्चों पर भी नियंत्रण बनाए रखें। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मन थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। प्रेम जीवन में साथी को लेकर कोई चिंता रह सकती है। वहीं माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-

सफलता का रास्ता अच्छी योजना और धैर्य से होकर गुजरेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी गलती से मिली सीख भविष्य में बहुत काम आएगी। मेहनत से पीछे न हटें, क्योंकि यही सबसे बड़ी ताकत बनेगी। यदि प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बजट का पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-

खर्चों पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी रहेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही राय दें। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल बदल सकता है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और दिनभर की थकान भी दूर हो जाएगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-

दिन सुखद और संतोष देने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक मामला पक्ष में सुलझ सकता है। आय के नए स्रोत बनने से भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा अटका था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह व्यापार में लाभ दिला सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई खबर मन को थोड़ा उदास भी कर सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-

वाणी ही सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। बोलने से पहले सोचें और किसी सामाजिक कार्यक्रम में पहले दूसरों की बात ध्यान से सुनें। विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी उन पर भारी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और खर्चों को लेकर ज्यादा चिंता नहीं होगी। व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर मन में असमंजस जरूर रह सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-

धन और खुशहाली में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार की किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-

खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। दिखावे में किया गया खर्च बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। बातचीत के दौरान ऐसे शब्दों से बचें, जो जीवनसाथी को ठेस पहुंचा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा सख्त रवैया अपनाना पड़ सकता है, लेकिन मंशा उनके भले की ही होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-

दिन शुभ संकेत लेकर आया है। यात्रा की योजना बन सकती है और माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। धन का सही उपयोग करना बेहद जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में गुस्से पर काबू रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने की भी संभावना है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-

चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा और इससे आत्मसंतोष भी मिलेगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आदत पर लगाम लगाना जरूरी होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान मजबूत हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। यदि यात्रा पर निकलें, तो वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली रंग- धूमिल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-

थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कुछ लोग कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदारी से जुड़ी किसी बड़ी डील करने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-

दिन सामान्य लेकिन कई छोटे-छोटे सुखद अनुभवों से भरा रहेगा। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग बन सकता है। पिताजी की सलाह बेहद लाभदायक साबित होगी, इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। संतान किसी खास चीज की इच्छा जता सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को यादगार बना देगी। हालांकि परिवार से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-15 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः आषाढ़।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः प्रतिपदा पूर्वाह्न 11:50 बजे तक, उपरांत द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशिः दिनरात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:46 बजे तक, उपरांत अश्लेषा रहेगा।

योगः हर्षण प्रातः 08:04 बजे तक, उपरांत वज्र योग कल प्रातः 04:30 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:35 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ, चंद्र दर्शन।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः रात्रि 09:46 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor