आपके सितारेः बुधवार, 15 जुलाई 2026 का राशिफल और गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का पंचांग
15 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि के जातकों को अपनों के साथ बड़प्पन का व्यवहार बनाए रखना होगा। स्वार्थ और संकीर्णता के कारण व्यक्तिगत रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पूरी सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदार लोगों का सानिध्य बना रहेगा। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस तेजी से बढ़ेगा। वरिष्ठों से अच्छा तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 5
वृषभ :- सभी कामकाजी प्रयास पूरी तरह पक्ष में बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी से सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम और स्नेह के मामलों को बल मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा तथा मानसिक शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- व्यवसाय पर फोकस तेजी से बढ़ेगा। रचनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि रहेगी। बचत और संग्रह के प्रयास सफल होंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से सहभागिता रहेगी। घर पर अतिथियों का आगमन संभव है। परिजनों का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी। अनुकूल परिस्थितियों के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होने से उत्साह बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 4
कर्क :- कर्क राशि के योग्य जातकों को करियर और व्यापार में आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बना रहेगा। आधुनिक गतिविधियों को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले रचनात्मक अवसरों का पूरा लाभ मिलेगा। कलात्मकता को बल मिलेगा। व्यवसाय में प्रभावशाली स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 1
सिंह :- वाणी और व्यवहार में अत्यधिक विनम्रता बनाए रखना लाभकारी रहेगा। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए बहस और विवाद से दूरी रखना उचित रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। संबंधों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास रहेगा। नीति-नियमों का पालन होगा। पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ेगा। तैयारी और स्मार्ट वर्किंग पर जोर रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 8
कन्या :- कन्या राशि के जातक औद्योगिक कार्यों में आगे रहेंगे। लेनदेन के मामलों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। व्यावसायिक लाभ और कारोबार को संवारने की स्थिति बेहतर होगी। उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यों को गति मिलेगी। विभिन्न वाणिज्यिक अवसरों का लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
तुला :- तुला राशि के जातकों के सत्ता और प्रशासन से संबंध मजबूत होंगे। सभी प्रबंधकीय कार्य पक्ष में बनेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जिससे उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ सहयोग और समर्थन का भाव रहेगा। पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। करियर और व्यापार की योजनाओं को अच्छी गति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- विविध मामलों में सरलता से आगे बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलने से करियर और कारोबार की योजनाएं गति पकड़ेंगी। व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा और किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे साख मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 5
धनु :- भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। भावनात्मक चर्चाओं में सजगता और सूझबूझ बनाए रखना लाभकारी रहेगा। विनय और विवेक से विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाया जा सकेगा। कार्यव्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। बहस और विवाद से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा लोगों पर बहुत जल्द विश्वास करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 6
मकर :- उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में प्रभावशाली स्थिति बनी रहेगी। सभी के साथ सहयोग और सहकार का भाव रहेगा। जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन होगा। आपसी सामंजस्य पर बल रहेगा और विवेकपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। वाणिज्यिक संबंधों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में उत्साह बना रहेगा, जिससे नेतृत्व क्षमता निखरेगी। विविध कार्यों में अच्छी गति दिखाई देगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ दबाव की स्थिति रह सकती है। जिम्मेदार लोगों से भेंट-मुलाकात बढ़ाना लाभकारी रहेगा। परिस्थितियों के अनुसार सामंजस्य बनाकर निर्णय लेना उचित रहेगा। कामकाजी चर्चा और संवाद पर फोकस बढ़ेगा। अतिरिक्त दबाव और जोखिम से बचते हुए मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- मीन राशि के जातक प्रिय मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। कारोबार में सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। तथ्यों पर विशेष ध्यान रहेगा। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-16 जुलाई 2026 का पंचांग-
वार: गुरुवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: आषाढ़।
पक्ष: कृष्ण।
तिथि: द्वितीया प्रातः 08:52 बजे तक, उपरांत तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:52 बजे तक कर्क, उपरांत सिंह राशि।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र शाम 07:52 बजे तक, उपरांत मघा नक्षत्र।
योग: सिद्धि योग अर्द्धरात्रि 01:22 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदय: प्रातः 05:35 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:14 बजे।
राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा, गण्डमूल, कर्क संक्रांति (सूर्य का कर्क राशि में रात्रि 11:45 बजे प्रवेश)।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।