आपके सितारेः गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 का पंचांग
16 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष:
विरोधी और शत्रु प्रगति से मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आने से मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में कुछ दबाव रह सकता है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ:
दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन:
माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा का लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। शाम के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी होगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क:
पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिता के स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह:
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या अधिक परेशान कर सकती है। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या:
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। घर में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान होने के योग हैं। विपरीत परिस्थितियों में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला:
शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। अधिक भागदौड़ के कारण मौसम का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वालों को लाभदायक डील मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक:
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहना होगा और वाणी पर संयम रखना होगा। शाम का समय परिवार के साथ व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु:
घर की आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतनी होगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर:
नौकरी और कारोबार में लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। शाम को किसी मित्र से मुलाकात होगी। उपहार मिलने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ:
सेहत के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी डील मिलने के संकेत हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन:
वैवाहिक जीवन सुखद और आनंदमय रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। शाम का समय मनोरंजक रहेगा। पड़ोसी और मित्र का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता और बेहतर तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Top of Form
-17 जुलाई 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः आषाढ़।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः तृतीया प्रातः 06:27 बजे तक, उपरांत चतुर्थी कल प्रातः 04:42 बजे तक, उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः मघा नक्षत्र शाम 06:34 बजे तक, उपरांत पूर्वा फाल्गुनी रहेगा।
योगः व्यतिपात रात्रि 10:46 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः विनायक चतुर्थी, चतुर्थी तिथि का क्षय, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः शाम 06:34 बजे समाप्त।
भद्राः भद्रा शाम 05:29 बजे से कल प्रातः 04:42 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।