आपके सितारेः शनिवार, 18 जुलाई 2026 का राशिफल और रविवार, 19 जुलाई 2026 का पंचांग
18 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुछ पुराने फैसलों का असर नजर आएगा। धन से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। भाग्य पूरी तरह साथ देगा। कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। पारिवारिक माहौल में सुकून रहेगा। यात्रा या घूमने के योग भी बन रहे हैं। घर में पूजा या आध्यात्मिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन
आज वाणी और बुद्धिमत्ता सफलता दिलाएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें। घर में सजावट या बदलाव का मन बनेगा। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने से दिन और बेहतर बनेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 5
कर्क
आज का दिन धैर्य और संयम बनाए रखने का है। किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में राय की अहमियत बढ़ेगी। धन का आगमन संभव है। परिवार के बुजुर्गों का साथ मन को सुकून देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लक्ष्य की ओर स्थिर रहने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
सिंह
आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। दिन उत्साह से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी दोस्त या भाई से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा या बैठक से लाभ हो सकता है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। विचार दूसरों पर थोपने से बचें और संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई काम अचानक बन जाएगा।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 2
कन्या
आज का दिन मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला रहेगा। प्रयासों से बड़े परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति या मान-सम्मान के योग हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखें। शाम को किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। काम पर ध्यान बनाए रखें, बाकी बातें अपने आप सुलझ जाएंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
आज का दिन संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कोई गहरा भावनात्मक अनुभव सोचने पर मजबूर करेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी और पहचान भी मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के संकेत हैं। निर्णय जल्दबाजी में न लें, परिस्थितियों को समय दें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक
आज आत्मविश्वास और साहस सबसे बड़ी ताकत रहेंगे। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ध्यान भटकने से काम अटक सकते हैं। बातचीत में नरमी रखें। किसी करीबी से टकराव हो सकता है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा, कोई पुराना रिश्ता फिर जुड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी | भाग्यशाली अंक- 8
धनु
आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। भावनाएं गहरी रहेंगी। किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। शाम को मनपसंद भोजन या संगीत से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
मकर
व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने से सुकून मिलेगा। व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। ऑफिस या व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। हालांकि मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद पर अधिक दबाव न डालें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह उपयोगी साबित होगी। लक्ष्य पर केंद्रित रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ
आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई अच्छे अवसर मिलेंगे। किस्मत नई दिशा दिखा सकती है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास झलकेगा। यात्रा करने वालों को लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी | भाग्यशाली अंक- 4
मीन
आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जिस काम को लेकर चिंता थी, उसमें अब प्रगति दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की सराहना मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई डील या ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशनुमा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल : 9893118788
-19 जुलाई 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः आषाढ़।
पक्षः शुक्ल।
तिथिः षष्ठी कल तड़के 03:29 बजे तक, उपरांत सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात कन्या राशि में रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 06:12 बजे तक, उपरांत हस्त रहेगा।
योगः परिघ रात्रि 07:23 बजे तक, उपरांत शिव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग, रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:37 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:13 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।