आपके सितारेः रविवार, 19 जुलाई 2026 का राशिफल और सोमवार, 20 जुलाई 2026 का पंचांग
19 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष
दिन बेहद लाभदायक और उत्साहवर्धक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का अपने काम के प्रति पूरा समर्पण रहेगा, जिससे कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा और अच्छा लाभ होने के योग हैं। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे या विवाद का समाधान होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दैनिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। कामकाज में अचानक कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में नया निवेश करने से पहले सभी पक्षों पर अच्छी तरह विचार करना उचित रहेगा। धन के मामलों में बेहतर प्रबंधन लाभदायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं और शौक पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन
रविवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे होते दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और समय पर लक्ष्य पूरे करने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में अनियंत्रित खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा, अन्यथा बजट प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क
दिन उन्नति और सफलता की नई राहें खोलने वाला साबित होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिल सकता है। बनाई गई रणनीतियां सफल होंगी और अच्छा धन लाभ होगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह
दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। शुरुआत में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन शाम तक परिस्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। घर-परिवार में धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। किसी करीबी संबंधी की कड़वी बात मन को दुखी कर सकती है। कमाई के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या
दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर क्रोध बने-बनाए काम बिगाड़ सकता है। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना हितकर रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने से मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। धन का लेन-देन सोच-समझकर करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
दिन बेहद शुभ और मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। काम की उत्कृष्ट शैली देखकर वरिष्ठ अधिकारी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर सकते हैं, जिससे पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल और रोमांटिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक
दिन सफलताओं से भरा रहने वाला है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय में अच्छी कमाई के योग हैं और कोई बड़ी लाभदायक डील मिल सकती है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी पुराने विवाद में राहत मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु
दिन व्यस्तता और मानसिक दौड़भाग वाला रह सकता है। कुछ मामलों में संयम रखना आवश्यक होगा। घरेलू कार्य के कारण छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में पुरानी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए वाणी पर संयम रखना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर
दिन बहुत शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। सितारे अनुकूल रहेंगे, जिससे कई बड़ी चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। किसी जटिल पारिवारिक समस्या का समाधान निकलने से घर में शांति का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए विवादों से दूरी बनाए रखना हितकर रहेगा। व्यवसाय में कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। वैवाहिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन रोमांटिक और अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन
दिन सुख, समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि कराने वाला रहेगा। चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो धन भाव है। आर्थिक मामलों में दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा और आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहेगा, जिससे मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-20 जुलाई 2026 का पंचांग-
वार: सोमवार।
विक्रम संवतः: 2083
शक संवतः: 1948
माह: आषाढ़।
पक्ष: शुक्ल।
तिथि: सप्तमी कल प्रातः 04:02 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र शाम 07:09 बजे तक, उपरांत चित्रा रहेगा।
योग: शिव योग शाम 06:37 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदय: प्रातः 05:37 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:13 बजे।
राहूकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: आषाढ़ आष्टाह्निका विधान प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कल प्रातः 04:02 बजे से कल शाम 04:34 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।