आपके सितारेः सोमवार, 20 जुलाई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 21 जुलाई 2026 का पंचांग

20 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 19, 2026 - 22:40
 0
आपके सितारेः सोमवार, 20 जुलाई 2026 का राशिफल और मंगलवार, 21 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- सामान्य स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की सलाह है। परिवार का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दिन खर्चीला रहेगा। जोखिम लेने से बचना चाहिए और कोई भी बड़ा फैसला या काम बहुत सोच-समझकर शुरू करना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग : गेरुआ | भाग्यशाली अंक : 1

वृषभ :- स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए लोगों के जुड़ने से काम बेहतर चलेगा। संतान की शिक्षा के लिए भागदौड़ बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग : बादामी | भाग्यशाली अंक : 2

मिथुन :- व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और कार्यों की सराहना होगी। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे तथा व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन को प्रेमपूर्वक बातचीत से दूर करना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा | भाग्यशाली अंक : 6

कर्क :- कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यों में प्रगति होगी और प्रशंसा भी मिलेगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग : मटमैला | भाग्यशाली अंक : 9

सिंह :- चतुराई और बुद्धि-कुशलता का पूरा लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आवेश या अति उत्साह में कोई कार्य करने से बचना उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग : लाल | भाग्यशाली अंक : 5

कन्या :- शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। किसी चिंता या परेशानी का समाधान निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य पर ही ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा | भाग्यशाली अंक : 6

तुला :- कार्य समय पर पूरा करने के लिए तत्परता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। अचानक नया कार्य मिलने से योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। योजनाओं को सफल बनाने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। व्यवसाय में लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग : जरिम कलर | भाग्यशाली अंक : 6

वृश्चिक :- दिन की शुरुआत से ही सक्रियता बनी रहेगी और कार्यों को पूरा करने की ऊर्जा मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग : लाल | भाग्यशाली अंक : 9

धनु :- व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों की संभावित जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेना लाभदायक रहेगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है, अन्यथा अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मित्रों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग : क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक : 3

मकर :- आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत रहेगी। किसी के कहने पर निवेश करने से बचना चाहिए। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलने से आय बढ़ने की संभावना रहेगी।

भाग्यशाली रंग : मटमैला | भाग्यशाली अंक : 8

कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़े दायित्वों की पूर्ति होगी। नई गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग हैं।

भाग्यशाली रंग : नीला | भाग्यशाली अंक : 7

मीन :- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा। लंबे समय से अटकी प्रॉपर्टी डील के फिलहाल पूरी होने की संभावना कम है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खर्चों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा, अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग : धानी | भाग्यशाली अंक : 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-21 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माहः आषाढ़।

पक्षः शुक्ल।

तिथिः अष्टमी कल प्रातः 05:16 बजे तक, उपरांत नवमी रहेगी।

चंद्र राशिः प्रातः 07:54 बजे तक कन्या, उपरांत तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः चित्रा नक्षत्र रात्रि 08:49 बजे तक, उपरांत स्वाति रहेगा।

योगः सिद्ध योग सायं 06:25 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः मासिक दुर्गाष्टमी।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 04:02 बजे से कल सायं 04:34 बजे तक।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor