आपके सितारेः मंगलवार, 21 जुलाई 2026 का राशिफल और बुधवार, 22 जुलाई 2026 का पंचांग
21 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ लोग भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक मामलों में सतर्कता से काम करना होगा, किसी वजह से मन आहत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई मित्र या पूर्वपरिचित मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। प्रेम संबंधों के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और राहत की सांस मिलेगी। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका भी मिलेगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारियों की वजह से योजनाओं में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। कोई अधूरा अटका काम पूरा होगा। उत्साह और ऊर्जा भरपूर बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई अटका काम पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना के सफल होने की खुशी रहेगी। नौकरी में दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। काम के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी में काम पर पूरा ध्यान देना होगा। मानसिक उथल-पुथल की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- साझेदारी के काम में भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। अचानक कुछ काम सामने आ सकते हैं, जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में बजट संभालकर चलना होगा। सेहत और वाहन पर धन खर्च का योग बना हुआ है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- एक से अधिक स्रोत से आर्थिक लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- काम में सफलता मिलने की खुशी रहेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। माता की सेहत नरम चल रही है तो उसमें सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- आवेश और भावुकता से बचना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन सफलता मिलने से मन आनंदित रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रहेगी। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form
-22 जुलाई 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - आषाढ़।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: नवमी कल प्रात: 07:03 बजे तक, उपरांत दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: दिनरात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र रात्रि 11:03 बजे तक, उपरांत विशाखा रहेगा।
योगः साध्य शाम 06:42 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।