आपके सितारेः सोमवार, 15 जून 2026 का राशिफल और मंगलवार, 16 जून 2026 का पंचांग
15 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जून, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन घरेलू खर्चों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। यदि कोई नया मामला चल रहा है तो स्थिति पक्ष में रुख करती नजर आएगी। नौकरी में किसी सहकर्मी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कार्यों को सोच-समझकर पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई सुखद सूचना मिल सकती है, जिसके लिए थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम को किसी सामाजिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन सावधान रहना होगा। कार्यकुशलता से सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों का ख्याल रखने से रिश्ता मजबूत होगा और प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। प्रशासन के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- व्यापार में विरोधी सिरदर्द बने रहेंगे और कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मार्गदर्शन से लोगों को लाभ होगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे लोग मित्रता करने का प्रयास करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार और कार्यक्षेत्र में कई दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थिति समाप्त होगी और सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। मातृ पक्ष से रिश्ते मधुर होंगे। शाम का समय मौज-मस्ती और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कारोबार में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी। सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा कठिन हो सकती है, लेकिन भविष्य में उसका लाभ अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी और प्रस्ताव पर बातचीत आगे बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- सामने कई तरह के विवाद आ सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लेना होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में समय देकर कार्यकुशलता बढ़ाने से परेशानियां कम होंगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- यदि किसी विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थिति पक्ष में रुख करती नजर आएगी। वाणी से सभी को संतुष्ट करेंगे और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का मन बनेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने का समय है। व्यापार में बड़े लाभ के संकेत हैं। संध्या के समय माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी और सारे कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा उनके किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यावहारिक शिक्षा के क्षेत्र का विकास होगा और नए अवसरों का लाभ उठाकर व्यावसायिक योजना बनाएंगे। संतान के विवाह का प्रस्ताव प्रबल रहेगा। लव लाइफ में नया अध्याय जुड़ेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धनकोष में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-16 जून 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः ज्येष्ठ।
पक्षः शुक्ल।
तिथिः द्वितीया अर्द्धरात्रि 12:52 बजे तक, उपरांत तृतीया रहेगी।
चंद्र राशिः दिनरात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र शाम 04:12 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः वृद्धि अर्द्धरात्रि 12:35 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 बजे से 12:46 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः चंद्र दर्शन।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।