आपके सितारेः मंगलवार, 16 जून 2026 का राशिफल और बुधवार, 17 जून 2026 का पंचांग

16 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 15, 2026 - 22:51
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 16 जून 2026 का राशिफल और बुधवार, 17 जून 2026 का पंचांग

मेष :- दिन उलझनों से भरा रहने वाला है। मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें। मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ तनाव रह सकता है। यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। घर-परिवार में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। किसी साथी से नई योजनाओं को लेकर बातचीत होगी। पार्टनरशिप सोच-समझकर करें। सिंगल लोगों की साथी से मुलाकात हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, क्योंकि अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता है। पिकनिक आदि पर जाने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शौक-मौज की वस्तुओं की खरीदारी बढ़ेगी, जिससे खर्च भी अधिक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, क्योंकि बिजनेस को लेकर कोई सलाह मिलेगी। घर में नया काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए लोन आदि भी आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- दिन किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए अनुकूल रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे किसी काम में आगे न बढ़ें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। किसी नई जगह काम करने का अवसर मिलेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। बाहर जाने की योजना बन सकती है। विदेशों से व्यापार करने वालों को कोई खुशखबरी मिलेगी। कामों को योजना बनाकर करें। यदि दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वे लटक सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- दिन सामान्य रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बेवजह की भागदौड़ से थकान महसूस होगी। संतान इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य कर सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी पुरानी गलती से सबक मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। आंख और कान खुले रखकर कार्य करें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। दूर रह रहे किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दिन मेहनत से काम करने का रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम से बॉस प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति की बात आगे बढ़ सकती है। नए वाहन की खरीदारी शुभ रहेगी।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि हाथ खुला रहेगा। नए घर आदि की योजना बना रहे हैं, तो आय को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- दिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेने का है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत तोल-मोलकर बोलें। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-17 जून 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: तृतीया रात्रि 09:38 बजे तक, उपरांत चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 08:13 बजे तक मिथुन, उपरांत कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 01:37 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव रात्रि 08:51 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: महाराणा प्रताप जयंती।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor