आपके सितारेः गुरुवार, 18 जून 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 19 जून 2026 का पंचांग
18 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 जून, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नई शुरुआत और भरपूर ऊर्जा का दिन है। मंगल के प्रभाव से उत्साह बना रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। शाम के समय जीवनसाथी के साथ एकांत में बेहतरीन पल बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- शुक्र देव की कृपा से भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अतीत में किया गया निवेश अप्रत्याशित और बड़ा लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास और प्रेम मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- मन अत्यधिक प्रसन्न, संतुलित और रचनात्मक विचारों से भरा रहेगा। संवाद शैली प्रभावशाली रहेगी, जिससे कठिन व्यक्ति भी बात मान लेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए घर में शहनाई बजने की चर्चा शुरू हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- अनावश्यक खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें, अन्यथा मासिक बजट बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर काम का दबाव मानसिक थकान दे सकता है। दोपहर बाद चंद्रमा के राशि में प्रवेश करते ही मानसिक स्थिति में सुधार होगा और तनाव दूर होगा। परिवार के बुजुर्गों, विशेषकर माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- समाज में मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति, मीडिया या सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। आय के एक से अधिक नए स्रोत बन सकते हैं। पुष्य नक्षत्र के शुभ प्रभाव से लंबे समय से रुकी व्यावसायिक योजनाएं फिर गति पकड़ेंगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- करियर और व्यापार के लिए अत्यंत शुभ, भाग्यशाली और फलदायी दिन है। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। व्यापार में भारी मुनाफे और विस्तार के योग हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो जाएंगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके या सरकारी अड़चनों में फंसे कार्य आसानी से पूरे होंगे। अध्यात्म, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सपरिवार किसी तीर्थ यात्रा के योग हैं। विदेशी व्यापार और लंबी दूरी की यात्रा आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु या प्रतिस्पर्धी साजिश रच सकते हैं, इसलिए योजनाओं को गोपनीय रखें। किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बाहर का भोजन करने से बचें, क्योंकि पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम को पुराने मित्र से मुलाकात तनाव दूर करेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- साझेदारी के कार्यों और वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी। नया व्यापार साझेदारी में शुरू करने के लिए श्रेष्ठ दिन है। जीवनसाथी के सहयोग और भाग्य से व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। न्यायालय संबंधी मामलों में अनुकूलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- दिन भागदौड़, व्यस्तता और कड़ी मेहनत से भरा रहेगा। शनि देव की कृपा से मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और जल्द आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोग या कर्ज से मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- गहरी बौद्धिक क्षमता, कूटनीति और त्वरित निर्णय शक्ति के विकास का श्रेष्ठ दिन है। समझदारी और सूझबूझ से बड़ी पारिवारिक या व्यावसायिक उलझन आसानी से सुलझ जाएगी। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर किया गया दीर्घकालिक निवेश भविष्य में अच्छा लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- बढ़ते क्रोध, उतावलेपन और वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक विवाद या पड़ोसियों से बहस से दूर रहें, अन्यथा मामला न्यायालय तक पहुंच सकता है। माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाधान निकल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-19 जून 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः ज्येष्ठ।
पक्षः शुक्ल।
तिथिः पंचमी शाम 04:59 बजे तक, उपरांत षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशिः प्रातः 10:06 बजे तक कर्क, उपरांत सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 10:06 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण अपराह्न 02:53 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।