आपके सितारेः रविवार, 21 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 22 जून 2026 का पंचांग

21 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 20, 2026 - 22:36
 0
आपके सितारेः रविवार, 21 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 22 जून 2026 का पंचांग

मेष :- दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। लंबी योजनाएं पूरी होंगी। बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे। लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोगों के संपर्क में बने रहेंगे। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। उनकी तरफ से लाभ प्राप्त होगा। सौम्य वाणी के कारण नए संबंध स्थापित होंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। बाहर का भोजन न करें। पेट संबंधी रोग होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। संवेदनशीलता अधिक रहेगी। माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। पानी वाली जगहों से दूरी बनाए रखें। मानसिक और शारीरिक थकान के कारण कार्यस्थल पर कुछ कठिनाई आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- दिन नए काम की शुरुआत और सफलता के लिए अनुकूल रहेगा। मित्रों और स्वजनों से मिलकर खुशी का अनुभव होगा। यात्रा की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। प्रिय व्यक्ति का साथ आनंद देगा। वित्तीय लाभ होगा तथा समाज में आदर मिलेगा। किसी के साथ साझेदारी करने से बचें।

भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- मधुर वाणी से किसी काम को आसानी से सफल बना सकेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। दोपहर के बाद बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। विरोधियों का सामना कर सकेंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- विचार अधिक समृद्ध रहेंगे। व्यापार में सफलता और अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा। उनकी ओर से उपहार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन अधिक मजबूत बनेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। असंयमित विचार परेशानी में डाल सकते हैं। दुर्घटना का भय बना रहेगा। खर्च अधिक रहेगा। व्यापार में अधिक गुस्से के कारण विवाद हो सकता है। साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। परिजनों से विवाद के योग हैं। आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में प्रतिभा की प्रशंसा होगी। नौकरी में अधिकारी कार्य से प्रसन्न रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावना बनेगी। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे तथा लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद मन किसी उलझन में रह सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- दिन शुभ रहेगा। परोपकार की भावना के कारण दूसरों की सहायता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ा कार्य पूरा कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी बैठक में शामिल होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना भी है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। इससे कई कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ राहत महसूस होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धैर्य के साथ दिन बिताएं।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- अधिक सोच-विचार के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में झगड़ा या विवाद होने की आशंका है। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। भगवान की प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी से विवाद करने से बचें। कोई नया अनचाहा काम भी मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधी योजना बना सकेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-Bottom of Form

22 जून 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: अष्टमी अपराह्न 03:39 बजे तक, उपरांत नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 10:22 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात प्रात: 10:31 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:53 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: मासिक दुर्गाष्टमी, धूमावती जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्रा: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor