आपके सितारेः गुरुवार, 25 जून 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 26 जून 2026 का पंचांग
25 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 जून, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और विस्तार के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों की मजबूती बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :-
कार्यक्षेत्र में कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। धन लाभ के योग हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और विस्तार के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों की मजबूती बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन पर्याप्त आराम करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :-
भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सफलतापूर्वक निभाई जाएंगी। आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए तनाव से बचें। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :-
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और समाज में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन करियर और व्यापार के लिए अत्यंत शुभ, भाग्यशाली और फलदायी है। मेहनत का पूरा फल मिलने का समय है। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :-
दिन संतुलन और सफलता का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए या सरकारी अड़चनों में फंसे सभी कार्य चमत्कारिक रूप से आसानी से पूरे हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :-
आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत रहेगी। चुनौतियों का सामना सफलता से करेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शाम के समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात तनाव दूर करेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु :-
दिन साझेदारी के कार्यों और वैवाहिक जीवन में बड़ी सफलता दिलाने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। न्यायालय संबंधी मामलों में अनुकूलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर :-
दिन काफी भागदौड़, व्यस्तता और कड़ी मेहनत से भरा रहेगा। जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर किया गया दीर्घकालिक निवेश भविष्य में बेहतरीन लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :-
दिन गहरी बौद्धिक क्षमता, कूटनीति और त्वरित निर्णय शक्ति के विकास का बेहतरीन समय है। नई योजनाएं और नए विचार सफलता दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन :-
सबसे बड़ी कमजोरी यानी बढ़ते हुए क्रोध, उतावलेपन और वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। पुराने प्रयासों का शुभ परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-26 जून 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह - ज्येष्ठ।
पक्ष - शुक्ल।
तिथि: द्वादशी रात्रि 10:22 बजे तक, उपरांत त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:33 बजे तक तुला, उपरांत वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र शाम 07:16 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध प्रातः 11:38 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: रामलक्ष्मण द्वादशी, निर्जला एकादशी पारण।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।